नई दिल्ली। ओसेल फाउंडेशन के सह-संस्थापक एवं प्रख्यात समाजसेवी-उद्यमी मुकेश सिन्हा के बताया कि कोविड-19 महामारी की त्रासदी ने ओसेल प्रबंधन टीम को समाज के लिए सार्थक कार्य करने की प्रेरणा दी। श्री रवि मिश्रा, सुश्री ज्योत्सना जौहर और उनके नेतृत्व में इसी संकल्प ने वर्ष 2025 में ओसेल फाउंडेशन की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने बताया कि संस्था के प्रमुख श्री रवि मिश्रा एवं सुश्री ज्योत्सना जौहर के साथ उनके अथक प्रयासों, समर्पण और कुशल नेतृत्व के कारण फाउंडेशन की विभिन्न सामाजिक गतिविधियां व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित की जा रही हैं। संस्था का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना, सामुदायिक कल्याण की पहलों को सहयोग देना तथा जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाना है।फाउंडेशन विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने तथा सतत विकास के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहा है।
ओसेल फाउंडेशन के मानद सचिव एवं प्रख्यात समाजसेवी-उद्यमी मुकेश सिन्हा उन चुनिंदा व्यक्तित्वों में शामिल हैं जिन्होंने उद्योग और सामाजिक सेवा दोनों क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है। स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा दिव्यांगजन कल्याण के क्षेत्र में संस्था विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम संचालित कर रही है।
मुकेश सिन्हा तकनीकी एवं विनिर्माण क्षेत्र से भी जुड़े हुए हैं। वे ओसेल डिवाइसेज़ लिमिटेड के निदेशक हैं, जो एलईडी डिस्प्ले, डिजिटल साइनेज और श्रवण यंत्रों के निर्माण के क्षेत्र में कार्यरत है। कंपनी की आधुनिक विनिर्माण इकाई ग्रेटर नोएडा में स्थापित है और देश के तकनीकी विनिर्माण क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है।
करीब तीन दशक के व्यावसायिक अनुभव वाले मुकेश सिन्हा ने उद्योग जगत में नेतृत्व क्षमता और नवाचार के माध्यम से पहचान बनाई है। वहीं सामाजिक क्षेत्र में उनकी पहल का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य और अवसरों से वंचित वर्गों तक सहायता पहुंचाना है।
मूल रूप से झारखंड के रांची से संबंध रखने वाले उद्योगपति एवं समाजसेवी मुकेश सिन्हा अपनी सादगी, सहजता और सामाजिक प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने के बावजूद उनका व्यक्तित्व आमजन से जुड़ा हुआ है। उनका मानना है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना प्रत्येक सक्षम नागरिक की जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ वे ओसेल फाउंडेशन के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रहे हैं। उनका प्रयास है कि जरूरतमंद और वंचित वर्गों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं तथा आवश्यक सहायता पहुंच सके, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम और सामाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि संस्था का लक्ष्य समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ना तथा उन्हें सम्मानजनक जीवन के अवसर उपलब्ध कराना है।
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में अमर संदेश से विशेष बातचीत के दौरान मुकेश सिन्हा ने अपनी सामाजिक और व्यावसायिक यात्रा में अपनी धर्मपत्नी के योगदान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने कहा कि समाजसेवा से जुड़े प्रत्येक कार्य में उनकी पत्नी का उन्हें पूर्ण सहयोग और निरंतर समर्थन प्राप्त होता है। उन्होंने माना कि किसी भी बड़े सामाजिक अभियान की सफलता के पीछे परिवार का साथ और विश्वास महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
दिल्ली के संविधान क्लब में आयोजित ओसेल फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह के दौरान भी उनकी धर्मपत्नी पूरी विनम्रता के साथ मंच की चकाचौंध से दूर रहकर आयोजन की व्यवस्थाओं पर निरंतर नजर बनाए हुए थीं।उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका सरल, सौम्य और मिलनसार व्यवहार उपस्थित अतिथियों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों के बीच चर्चा का विषय रहा। आयोजन में मौजूद लोगों ने उनके आत्मीय व्यवहार और सभी के प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण की सराहना की। सामाजिक सेवा के प्रति उनकी संवेदनशीलता और समर्पण ने यह स्पष्ट किया कि ओसेल फाउंडेशन की जनसेवा यात्रा में उनका योगदान भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना संस्था के अन्य पदाधिकारियों का।