Post Views: 0
अमर चंद्र
नई दिल्ली।देश की अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र की ऊर्जा कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC), आगामी इंडिया एनर्जी वीक (IEW) 2026 में एक महत्वपूर्ण और केंद्रीय भूमिका निभाने जा रही है। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन 27 से 30 जनवरी 2026 तक गोवा स्थित ओएनजीसी एडवांस्ड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ATI) में आयोजित किया जाएगा।
इंडिया एनर्जी वीक 2026 को वर्ष का पहला प्रमुख वैश्विक ऊर्जा आयोजन माना जा रहा है, जिसमें दुनिया भर के ऊर्जा मंत्री, नीति-निर्माता, उद्योग प्रमुख, निवेशक और तकनीकी विशेषज्ञ भाग लेंगे। आयोजन स्थल के रूप में ONGC परिसर का चयन, कंपनी की ऊर्जा क्षेत्र में नेतृत्वकारी भूमिका और वैश्विक विश्वास को दर्शाता है।
ओएनजीसी इस आयोजन में केवल एक सहभागी संस्था नहीं, बल्कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा, घरेलू उत्पादन और ऊर्जा संक्रमण रणनीति का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रमुख कंपनी के रूप में मौजूद रहेगी।
कंपनी की ओर से तेल-गैस अन्वेषण, प्राकृतिक गैस, डीप वॉटर परियोजनाओं, उन्नत तकनीकों, डिजिटल ऊर्जा समाधानों और डिकार्बोनाइजेशन जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए जाएंगे।
ओएनजीसी यह स्पष्ट संदेश देने की दिशा में कार्य कर रही है कि वह पारंपरिक तेल-गैस कंपनी से आगे बढ़कर एक एकीकृत और भविष्य-उन्मुख ऊर्जा कंपनी के रूप में स्वयं को स्थापित कर रही है। अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अरुण कुमार सिंह का नेतृत्व में कंपनी ने बीते वर्षों में स्थिरता, रणनीतिक सोच और दीर्घकालिक ऊर्जा लक्ष्यों पर मजबूती से कार्य किया है।
श्री अरुण कुमार सिंह ने वर्ष 2023 में ओएनजीसी के CMD का पदभार संभाला। इससे पूर्व वे भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के CMD रह चुके हैं और ऊर्जा क्षेत्र में उन्हें तीन दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव प्राप्त है।
केंद्र सरकार द्वारा उनके कार्यकाल को 2026 तक विस्तार दिया गया है, जिसे ONGC की रणनीतिक निरंतरता और नेतृत्व में भरोसे के रूप में देखा जा रहा है।
घरेलू तेल एवं गैस उत्पादन बढ़ाने पर विशेष फोकस किया,जटिल और गहरे समुद्री क्षेत्रों में अन्वेषण को गति दीडिजिटल तकनीक और दक्षता आधारित कार्यप्रणाली को अपनाया,ऊर्जा संक्रमण और पर्यावरणीय संतुलन को नीति का हिस्सा बनाया।
ऊर्जा संक्रमण की ओर ONGC का स्पष्ट रोडमैप ओएनजीसी अब ऊर्जा संक्रमण को केवल भविष्य की चुनौती नहीं, बल्कि वर्तमान की जिम्मेदारी मानकर आगे बढ़ रही है। कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी, कार्बन उत्सर्जन में कमी और सतत ऊर्जा समाधानों की दिशा में योजनाबद्ध निवेश कर रही है।
इंडिया एनर्जी वीक 2026 के मंच से ONGC भारत की उस ऊर्जा नीति को रेखांकित करेगी, जिसमें ऊर्जा सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और हरित भविष्य तीनों का संतुलन साधने का प्रयास किया जा रहा है।
इंडिया एनर्जी वीक 2026, ONGC के लिए केवल एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन नहीं, बल्कि भारत की ऊर्जा नेतृत्व क्षमता का वैश्विक प्रदर्शन है।
CMD अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में ONGC आज उस दौर में खड़ी है, जहाँ वह न केवल वर्तमान ऊर्जा जरूरतों को पूरा कर रही है, बल्कि भविष्य की ऊर्जा दिशा भी तय कर रही है।
Related