Wednesday, October 28, 2026
उत्तराखण्डराष्ट्रीय

जिलाधिकारी के निर्देश पर खोह नदी किनारे सुरक्षा दीवार एवं गाड़ीघाट पुल पर सुधार कार्य शुरू 

राजेन्द्र शिवाली

कोटद्वार। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर खोह नदी के किनारे क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं गाड़ीघाट पुल पर पैच कार्य शुरू कर दिया गया है। यह कार्रवाई उस निरीक्षण के बाद की गई है, जिसमें जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। बीते मंगलवार को कोटद्वार भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने खोह नदी के समीप गाड़ीघाट पुल का निरीक्षण किया था।

निरीक्षण में पाया गया कि खोह नदी के बाएं किनारे स्थित सुरक्षा दीवार को क्षति पहुंची हुई है, जिससे आसपास के क्षेत्र में खतरा उत्पन्न हो सकता है। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुल पर बने गड्ढों को देखते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग को पैच कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए ताकि यातायात सुगम और सुरक्षित रह सके।

जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में खोह नदी के बाएं किनारे क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार पर कार्य आरंभ कर दिया गया है। सुरक्षा हेतु रिटेनिंग वॉल की क्षति रोकने के लिए वायर क्रेट लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावा गाड़ीघाट पुल पर पैच कार्य भी कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि खोह नदी के किनारे स्थित संरचनाओं की सुरक्षा और पुलों के रखरखाव को लेकर प्रशासन गंभीर है। उनका स्पष्ट निर्देश है कि बरसात के मौसम को देखते हुए ऐसे कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। संबंधित विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई से आमजन को सुरक्षित और निर्बाध आवागमन की सुविधा सुनिश्चित हो रही है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि नदी किनारे सभी सुरक्षा दीवारों और पुलों की नियमित निगरानी की जाए ताकि भविष्य में कोई दुर्घटना न हो।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =