कारोबारदिल्लीराज्यराष्ट्रीय

एलआईसी की नई पॉलिसी ,”जीवन उत्सव” से मिलेगा गारंटीड जीवन भर रिटर्न–सुनील कुमार

अमर चन्द्र

दिल्ली।देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम ने आज अपने जोनल आफिस 1केजी मार्ग जीवन प्रकाश बिल्डिंग नई दिल्ली में नई इंश्योरेंस पॉलिसी”जीवन उत्सव योजना लॉन्च की। इस स्कीम का नाम जीवन उत्सव है. इस पॉलिसी में गारंटीड रिटर्न का वादा किया गया है।

इस प्रेस वार्ता के दौरान श्रीमती श्यामा सिकदर रीजनल मैनेजर कॉरपोरेट कम्युनिकेशन, दिल्ली ,सुनील कुमार सीनियर डिवीजन मैनेजर दिल्ली डिवीजन 1, सी एस दासपा डिवीजन मैनेजर दिल्ली डिवीजन 2,एच के दीपक मार्केटिंग मैनेजर दिल्ली डिवीजन फर्स्ट आदि उपस्थित रहे।,प्रेस को जानकारी देते हुए सुनील कुमार सीनियर डिवीजन मैनेजर दिल्ली डिवीजन 1 ने कहा कि यह एक नॉन-लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेट, पर्सनल सेविंग और पूरी तरह से लाइफ इंश्योरेंस स्कीम है. यह स्कीम गारंटीड रिटर्न प्रदान करेगी. इसके पूर्ण होने के बाद बाद पॉलिसी धारक को जीवन भर इंश्योर्ड अमाउंट का 10 फीसदी मिलता रहेगा।सुनील कुमार ने बताया भारतीय जीवन बीमा निगम की जीवन उत्सव योजना में मिनिमम बेसिक सम एश्योर्ड 5 लाख रुपए का है. वहीं मैक्सीमम सम एश्योर्ड की कोई लिमिट नहीं है. इस इंश्योरेंस पॉलिसी में 5 से 16 साल का लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट टेन्योर है. वहीं इस पॉलिसी में लाइफ टरइम रिटर्न की फैसिलिटी दी गई है. स्कीम को 18 साल से ऊपर का कोई व्यक्ति ले सकता है और प्रीमियम एंड की मैक्सीमम एज 75 साल है।देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम की जीवन उत्सव योजन में मिनिमम बेसिक सम एश्योर्ड 5 लाख रुपए का है. वहीं मैक्सीमम सम एश्योर्ड की कोई लिमिट नहीं है. इस इंश्योरेंस पॉलिसी में 5 से 16 साल का लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट अवधि है. वहीं यह जीवन उत्सव पॉलिसी में लाइफ टरइम रिटर्न की गारंटी दी गई है।

Share This Post:-
Post Views: 19 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *