दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

कृष्ण पाल गुर्जर ने विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

वर्ष 1994  में हरियाणा में पहली बार फरीदाबाद नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद रहे 

दिल्ली।मोदी मंत्रीमंडल मे दुसरीबार शामली कृष्ण पाल गुर्जर ने आज यहां विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया, श्री आर के सिंह, कैबिनेट मंत्री, विद्युत और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा की उपस्थिति में। श्री आलोक कुमार सचिव, विद्युत मंत्रालय और इस अवसर पर अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ विद्युत मंत्रालय के तहत सीपीएसयू के सीएमडी द्वारा कार्यालय श्रम शक्ति भवन  में उनका अभिनन्दन किया गया ।
 
श्री कृष्ण पाल गुर्जर का संक्षिप्त परिचि
जन्मस्थान एवं परिवार
फरीदाबाद, हरियाणा क्षेत्र के जाने- माने कृषक एवं समाजसेवी परिवार चौधरी हंसराज गुर्जर जी के घर, गाँव मेवला, फरीदाबाद में जन्म लिया |
श्री कृष्ण पाल गुर्जर की राजनैतिक 
उपलब्धियां
श्री कृष्ण पाल गुर्जर जी अपने छात्र जीवन से ही समाजसेवा एवं राजनीती में सक्रीय रहे जिसके परिणामस्वरूप अपने कालेज के दिनों में ही छात्रसंघ के महासचिव बने |
 
वर्ष 1994  में हरियाणा में पहली बार फरीदाबाद नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद रहे 
और नेता पार्षद दल रहे |
वर्ष 1996 मेंहरियाणा के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की 
टिकट पर क्षेत्र के जाने-माने राजनेता श्री महेंद्र प्रताप को 37000 से अधिक मतों से हराकर हरियाणा विधान
सभा में मेवला महाराजपुर विधान
सभा से विधायक बने |
हरियाणा राज्य में चौधरी बंसीलालसरकार  के समय हरियाणा विकास पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी की संयुक्त सरकार में कैबिनेट सड़क परिवहन मंत्री रहे |
वर्ष 2000 के हरियाणा के विधानसभा चुनाव में पुन: श्री महेंद्र प्रताप को चुनाव हराकर फिर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बने और हरियाणा विधान सभा में नेता भाजपा विधायक दल रहे |
वर्ष 2009 में तिगांव विधानसभा से तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए|
 
वर्ष 2014 में फरीदाबाद लोकसभा 
क्षेत्र से 466000 वोटों से चुनाव जीतकर सांसद निर्वाचित हुए |
26  मई , 2014 को मोदीजी की सरकार में सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी राज्यमंत्री बने |
9  नवम्बर , 2014 से अभी तक सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार में राजयमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं |
 

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *