दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

केजरीवाल सरकार एमसीडी का 13000करोड़ बकाया तुरंत जारी करो-अर्जुन राणा

नई दिल्ली।दिल्ली प्रदेश भाजपा द्वारा दिल्ली के हर क्षेत्र में मुख्यमंत्री केजरीवाल सरकार से एमसीडी के 13 000 करोड बकाया पैसा जारी करने के लिए जगह जगह पर जागरूकता अभियान चलाया गया।

इसी के मद्देनजर दिल्ली प्रदेश पर्वतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अर्जुन राणा के नेतृत्व में पटपड़गंज मंडल पॉकेट-4 मयूर विहार फेज-1,दिल्ली ,बूथ नंबर 175 से 178 पर निगम के 13000 करोड़ रुपय दिल्ली की केजरीवाल सरकार से जारी करवाने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओ के साथ प्रदर्शन किया।साथ ही घर-घर जाकर लोगो को जागरूक किया।

उन्होंने बताया कि आज उन्होंने केजरीवाल सरकार को जगाने का जो प्रयास घर घर जाकर लोगो जागरूक किया और दिल्ली सरकार की कमियों को जन-जन तक पहुंचाया।

उन्होंने कहा यदि दिल्ली सरकार जागी नही तो हम लोग उनके खिलाफ और जोर से अभियान चलाएंगे, और निगम के टीचरों नर्सों डॉक्टरों का जो रुका हुआ पैसा है उसे दिलाने में पुरजोर लगाएंगे। इस मौके पर मेघा जैन, देवेंद्र गौड़, देवेंद्र खत्री, अभिषेक, आदि कार्यकर्ताओं ने इस अभियान में जोर शोर से हिस्सा लिया ।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *