उत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय

शहीद मेजर आशाराम त्यागी सेवा संस्थान द्वारा देश के अमर शहीदो के सम्मान में तर्पण–एक महाश्रादध, हवन-यज्ञ, दीपदान और कवि सम्मेलन

गाजियाबाद के गोविंद पुरम स्थित प्रीतम फार्म में अमर बलिदानी मेजर आशाराम त्यागी सेवा संस्थान द्वारा देश के अमर बलिदानियों के सम्मान में”तर्पण-एक महाश्राद्ध” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ‌के‌ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अतुल गर्ग रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ‌समाजसेवी एवं त्यागी- ब्राह्मण समाज दिल्ली के अध्यक्ष श्री सुनील त्यागी ने की जबकि संचालन डॉ उदिता त्यागी एवं अक्षय त्यागी ने किया।

सुबह 11 बजे अमर शहीदो के सम्मान में हवन-यज्ञ और 1008 दीपको का दीप दान कर किया गया। उसके बाद ओज और वीर रस के कवियों ने कविता पाठ कर अमर बलिदानियों को श्रद्धा- सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक यति नरसिंहानन्द सरस्वती, माँ चेतनानंद सरस्वती जी, अमर बलिदानी मेजर आशाराम त्यागी जी के परिवार वाले, उत्तर प्रदेश ‌के‌ पूर्व शिक्षा मंत्री एवं प्रसिद्ध कवि रविन्द्र शुक्ल, मुरादनगर के विधायक अजीत पाल त्यागी, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बसंत त्यागी, गाजियाबाद बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुनीश त्यागी जी, विद्यानंद ‌तयागी पत्रकार भागेश कुमार त्यागी, संतोष रंजन राय जी, राजेंद्र त्यागी पार्षद, एस एन राय जी, नीरज त्यागी भाजपा नेता आदि विशिष्ट समाजसेवी और धर्म के लिये कार्य करने वालो का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुकेश त्यागी गल्हैता, संजय बहेङी, नीरज त्यागी अध्यक्ष, पंकज त्यागी नीटू त्यागी मोरटा प्रमोद त्यागी पूर्व पार्षद मोरटा, एड लोकेश त्यागी, एड रविन्द्र त्यागी, चौ धनवीर जी,अजय दिनकर पुर जी, प्रवीन त्यागी, विक्रान्त त्यागी, अजय त्यागी, राकेश त्यागी, आदि अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्री हंसलोक आश्रम, नयी दिल्ली के सेवक एवं पत्रकार भागेश कुमार त्यागी ने मुख्य अतिथि श्री अतुल गर्ग, प्रसिद्ध कवि श्री रविन्द्र शुक्ल तथा उद्योगपति एवं त्यागी-ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री सुनील त्यागी को सत्संग सुनाया और परमपूज्य श्री भोले जी महाराज एवं माताश्री मंगला जी द्वारा किए जा रहे मानव सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यों की संक्षिप्त जानकारी देकर उन्हें श्री हंसलोक आश्रम से प्रकाशित हंसलोक सन्देश पत्रिका भेंट की।
कार्यक्रम ‌बहुत‌ ही सुन्दर, व्यवस्थित और युवा पीढ़ी ‌को‌ प्रेरणा देने वाला था। कार्यक्रम के दौरान पूरा पंडाल हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजायमान रहा।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *