उत्तराखण्डराज्यराष्ट्रीय

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी श्री देवेंद्र यादव 27 तारीख से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर आयेगे

देहरादून।कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव के देहरादून आगमन की तैयारियां शुरू उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी श्री देवेंद्र यादव के 27 तारीख से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे की तैयारियां आज प्रदेश कांग्रेस ने शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने आज अपने पार्टी पदाधिकारियों जिनमें कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ,सूर्यकांत धस्माना, महामंत्री नवीन जोशी, कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी, जिला अध्यक्ष संजय किशोर शहर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल थे ने करीब दो घंटा चली बैठक में श्री देवेंद्र यादव की दौरे की सफलता पर गंभीरता पूर्वक विचार किया ।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने तमाम जिला अध्यक्षों पार्टी सांसदों विधायकों और राज्य काग्रेस के पदाधिकारियों व अनुशागिक सगंठनी के पदाधिकारियों से टेलिफोन पर भी बात की व 27 28 29 अक्तूबर के श्री यादव के तीन दिवसीय दौरे के दौरान देहरादून में उपस्थित रहने हेतु आमंत्रित किया। कांग्रेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप और महामंत्री नवीन जोशी ने बताया कि श्री देवेंद्र यादव क्योंकि पहली बार प्रभारी बनने के बाद राजधानी आ रहे हैं तो पार्टी की कोशिश रहेगी कि उनका स्वागत गर्मजोशी के साथ हो ।उन्होंने श्री देवेंद्र यादव के दौरे को सन 2022 के होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया।

Share This Post:-
Post Views: 6 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *