उत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय

आप के बीच की हूं और काम भी करूंगी: पंखुड़ी पाठक

नोएडा। कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सेक्टर-15, सेक्टर-26, सेक्टर-30, सदरपुर, सेक्टर-8 और 10 की जेजे कालोनियों में जनसंपर्क किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि वे आप सबके बीच की है और सभी समस्याओं के समाधान के लिए काम करूंगी।
मंगलवार को प्रचार की शुरुआत सेक्टर-15 से हुई जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पंखुड़ी पाठक को शिक्षित और जमीनी मुद्दों को जानने वाली बताते हुए कहा कि वह नोएडा से वह एकमात्र महिला प्रत्याशी है। सबसे मेरा आग्रह है कि 10 फरवरी को हाथ के निशान पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएं।

इस दौरान लोगों ने पंखुड़ी पाठक को बताया यहां रेन वाटर कंजर्वेशन किया जाता है तो उन्होंने जवाब में कहा कि आप लोग चुनाव में विजयी बनवाइए, मैं यह व्यवस्था कई जगह करवा दूंगी।

बाद में उन्होंनें सेक्टर-30 में जनसंपर्क किया। यहां चर्चा के दौरान पानी का मुद्दा उठाया गया जिसके लिए पंखुड़ी पाठक ने आश्वस्त किया कि जल्द ही उन लोगों की समस्या का समाधान करूंगी। इसके अलावा पंखुड़ी पाठक ने सदरपुर व सेक्टर-8 और 10 की झुग्गी-झोपड़ियों में भी रोडशो और जनसंपर्क किया। इस दौरान सलमान सोज, उवेश अली खान व रोहित सप्रा आदि के साथ ही स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Share This Post:-
Post Views: 22 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *