Post Views: 0
महिला वर्ग की प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ मे ग्राम कुमाल्डी की मूलनिवासी, श्रीमती शकुंतला देवी द्वितीय स्थान प्राप्त किया
Amar sandesh देहरादून।उत्तराखंड मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 8वीं उत्तराखंड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप–2025 का आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में ससम्मान शुभारंभ किया गया। दो दिवसीय यह प्रतियोगिता 29–30 नवंबर तक आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेशभर से विभिन्न आयु वर्ग के अनुभवी एथलीट उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ONGC के CGM एवं हेड HR सर्विसेज नवीन कुमार शर्मा, प्रो. नरेंद्र सिंह, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संदीप शर्मा तथा इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन, उत्तराखंड के उपाध्यक्ष श्री महेश नेगी उपस्थित रहे। आयोजकों द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
चैंपियनशिप को ONGC का विशेष सहयोग प्राप्त है। आयोजन समिति ने बताया कि खेल भावना, अनुशासन, कौशल और उत्कृष्ट प्रदर्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस वार्षिक प्रतियोगिता का आयोजन लगातार किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन के बीच महिला वर्ग की प्रतियोगिता में ग्राम कुमाल्डी की मूलनिवासी, वर्तमान में देहरादून प्रवासी श्रीमती शकुंतला देवी धर्मपत्नी कैप्टन पपेंद्र सिंह नेगी सेवानिवृत्ति ने 200 मीटर दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनके इस उपलब्धि से न केवल प्रदेश बल्कि अपने गांव का भी नाम गौरवान्वित हुआ है। दर्शकों एवं खेल प्रेमियों ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए शुभकामनाएँ दीं।
Related