दिल्लीराष्ट्रीय

विदाई नहीं, नई उड़ान: श्याम लाल कॉलेज (सांध्य) में भावनाओं से भरा हिंदी विभाग का समारोह”

“आँखों में नमी, दिल में सपने: हिंदी विभाग के छात्रों की यादगार विदाई”

Amar sandesh पूर्वी दिल्ली।दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज( सांध्य) के हिंदी विभाग द्वारा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो.नचिकेता सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालयी जीवन आपके व्यक्तित्व निर्माण की आधार भूमि है। आज के दौर में हिंदी की प्रासंगिकता बढ़ रही है। भविष्य में यही हिंदी आपके नए रास्ते बनाएगी।
प्रो. अनिल राय ने विदाई को नई संभावनाओं की शुरुआत बताते हुए साहित्य एवं कौशल विकास के महत्व पर बल दिया। हिंदी के विभाग के प्रभारी प्रो. प्रमोद कुमार द्विवेदी ने कहा कि हर विदाई नए अवसरों का संकेत होती है।
इस अवसर पर प्रो. सुनीता सक्सेना, प्रो.सरिता,प्रो. रीनू गुप्ता तथा प्रो. दीपिका वर्मा,सुश्री. अंजू बाला, डॉ. अरुणा चौधरी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।डॉ. नीरज कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं हिंदी भाषा के महत्व को समझाने के लिए ‘ इतिहास बदलकर रख देंगे’ गीत का पाठ सस्वर पाठ किया।

हिंदी विभाग के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों में अक्षय,विशु,विकास ,काजल,रेनू ,भानू प्रताप आदि ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्राचार्य महोदय और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों और संस्मरणों से इस आयोजन को बेहद भावनात्मक एवं यादगार बना दिया।

अंत में विदा हो रहे विद्यार्थियों को स्मृति-चिन्ह भेंट किए गए तथा मंगलकामनाओं के साथ समारोह संपन्न हुआ। इस आयोजन का संचालन हिंदी विभाग के विद्यार्थी विकास और श्रेया ने किया।

Share This Post:-
Post Views: 131 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *