दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

बच्चों में शीतल पेय जल, फल तथा बिस्किट का वितरण किया

दिल्ली।कन्फेडरेशन ऑफ एनसीआर आरडब्ल्यूए ईस्ट दिल्ली चैप्टर ने आज यमुना खादर में अंडर ब्रिज विद्यालय में पढ़ने वाली बालिकाओं को शीतल पेय जल, फल तथा बिस्किट का वितरण किया। यह कार्यक्रम महिला उत्थान के लिए क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली प्रमुख समाज सेविका स्व. पुनीत मैनी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया।

इस अवसर पर कनविनियर पवन मैनी ने कहा कि स्व. पुनीत मैनी को बच्चो से बेहद लगाव था वे इस प्रकार के कल्याणकारी कार्य करती रहती थी। इस कार्यक्रम को आयोजित करके बेहद सकून का सा महसूस हुआ। महासचिव अशोक शर्मा ने कहा कि विद्यालय चलाने वाले राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि वे दो शिफ्टों में 250 बच्चों को शिक्षा देते हैं निस्वार्थ इस प्रकार गरीब बच्चों को शिक्षित करना शाबासी वाला कार्य है।
सेवा देने वालों में सरदार दलजीत सिंह, पतराम त्यागी, रवि गुप्ता, देवेंद्र सिंह नेगी तथा जगदीश कपूर आदि उपस्थित रहे तथा सभी ने कार्यक्रम की बेहद प्रशंशा की।

Share This Post:-
Post Views: 22 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *