उत्तराखण्डदिल्लीराज्यराष्ट्रीय

विधायक सुरेंद्र जीना के निधन पर धीरेंद्र प्रताप ने जताया शोक

दिल्ली।उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने राज्य के जाने-माने विधायक और प्रतिभावान नेता सुरेंद्र सिंह जीना के असामयिक निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि सुरेंद्र जीना ने कम आयु में ही समाज सेवा और राजनीति में अपना विशिष्ट स्थान बना लिया था ।उन्होंने कहा वे सदैव सेल्ड के विकास के लिए प्रयत्नशील रहे। इसके अलावा भी वह गरीबों के हमदर्द थे और गांव के विकास उनकी प्राथमिकता थी ।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा उनके निधन से उत्तराखंड ने एक बहुत ही योग्य और जनता के प्रति प्रतिबद्ध नेता खो दिया है। उन्होंने उनकी पत्नी के निधन को भी दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया ।

Share This Post:-
Post Views: 13 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *