उत्तराखण्डराज्यराष्ट्रीय

उत्तराखंड सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जिला के निधन पर प्रदेश में गहरा शोक

उत्तराखंड के युवा जुझारू विधायक आमजन की आवाज मृदुभाषी सुरेंद्र सिंह जी ना जी का अचानक चले जाना पूरे प्रदेश में शोक की लहर उनके शुभचिंतकों में गहरा दुख मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सल्ट विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह जीना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने एक ऊर्जावान और दूरदर्शी नेता खो दिया है। हाल ही में उनकी पत्नी के निधन पर मैं उनसे उनके आवास में मिला था। उनकी गणना हमेशा सक्रिय रहने वाले विधायकों में थी। वे वंचित वर्गों की आवाज़ मुखर करने वाले तथा अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस दु:ख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है। सल्ट, अल्मोडा से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री सतपाल महाराज ने अपने शोक संदेश में कहा कि सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन का समाचार सुनकर बहुत दुख हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। उन्होने कहा कि मेरी गहरी संवेदनाएं स्वर्गीय श्री सुरेंद्र सिंह जीना जी के परिजनों के साथ हैं।
श्री सतपाल महाराज ने कहा कि श्री जीना हमारे युवा, ओजस्वी होनहार व ऊर्जावान विधायक थे। उनका निधन एक अपूर्णीय क्षति है। श्री महाराज ने कहा कि पिछले माह 27 अक्टूबर को उनकी पत्नी नेहा जीना का हार्टअटैक से निधन हुआ था और अब उनके निधन से परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है। ईश्वर यह दोहरा दुःख सहन करने की शक्ति परिवार को दे। उत्तराखंड के वरिष्ठ समाजसेवी एवं उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोडा़ ने सल्ट के विधायक सुरेंद्र जीना के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि आज प्रदेश की ऐसी आवाज जो आमजन की समस्याओं कि आवज और आमजन की सेवा के लिए लड़ते रहते थे आज वो आवाज हमेशा के लिए चुप हो गई है।उनके इस अस्मिक निधन पर उन्होंने गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे ।और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश ने ऐसा एक जनप्रतिनिधि आज खो दिया है जिसकी कमी हमेशा हम सबको रहेगी।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *