दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

जे पी नड्डा के नेतृत्व में नगर निगम चुनाव के लिए दिल्ली भाजपा का मेगा विजय संकल्प रोड शो

केजरीवाल सरकार ने राजनीतिक द्वेष से नगर निगम के फंड कटौती कर निगम के विकास कार्यों को बाधित करके दिल्ली की जनता को परेशान किया है—जे पी नड्डा

दिल्लीवाले दिल्ली की चौमुखी विकास के लिए पुनः भाजपा को नगर निगम में सेवा का अवसर देंगे—राजनाथ सिंह

नई दिल्ली, 20 नवम्बर। दिल्ली भाजपा ने आज नगर निगम चुनाव के लिए एक भव्य प्रचार अभियान प्रारंभ किया, जिसके अंतर्गत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के 13 अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में मेगा रोड शो किए और जनता से भाजपा के पक्ष में आगामी निगम चुनाव में मतदान करने का आवाहन किया।

इस विजय संकल्प रोड शो का दिल्ली की जनता ने अभूतपूर्व प्रतिसाद दिया। रोड शो में उमड़ी भारी जनता की भीड़ ने मोदी-मोदी के नारे लगाकर नेताओं का स्वागत किया और चारो ओर लोगों के चेहरों पर भाजपा के प्रति रुझान साफ दिख रहा था।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा का विजय संकल्प रोड शो दक्षिणी दिल्ली में हमदर्द मोड़ से प्रारंभ हुआ और संगम विहार में संपन्न हुआ। सांसद श्री रमेश बिधूड़ी एवं श्री अनिल बलूनी, नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, जिला अध्यक्ष श्री रोहताश बिधूड़ी, निगम चुनाव प्रत्याशी एवं पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ता रोड शो में सम्मलित हुए।

श्री जे पी नड्डा ने कहा कि आज हमने दिल्ली में विजय शंखनाद किया है जिसका आधार लोगों से मिल रहा प्यार है। देश भर के लोगों की तरह आज दिल्लीवाले भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ओर विकास एवं प्रगति के लिए देख रहे हैं।

श्री नड्डा ने कहा कि दिल्लीवालों ने गत वर्षों में केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के काले कारनामें देखे हैं, दिल्ली की जनता रोज सुबह जगती है तो केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का एक नए कारनामें को पढ़ती है और अब तो कल से मंत्री की जेल में अनैतिकता के जो वीडियो दिल्लीवालों ने देखें हैं, उसके बाद उनका विश्वास केजरीवाल सरकार से पूरी तरह से उठ गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने राजनीतिक द्वेष से नगर निगम के फंड कटौती कर निगम के विकास कार्यों को बाधित करके दिल्ली की जनता को परेशान किया है और अब दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी को कभी माफ नहीं करेगी।

श्री नड्डा ने कहा कि आगामी 4 दिसंबर का नगर निगम का चुनाव भाजपा को जीताकर जनता डबल इंजन की सरकार बनाएगी और अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीताकर जनता ट्रिपल इंजन की सरकार दिल्ली में बनाएगी।

केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का विजय संकल्प रोड शो रामा पार्क उत्तम नगर से प्रारंभ हुआ और उन्होंने उत्तम नगर और विकासपुरी निगम वार्डों में प्रचार किया। सांसद श्री प्रवेश साहिब सिंह, जिला अध्यक्ष श्री रमेश सौखंदा और निगम चुनाव प्रत्याशी एवं पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ता रोड शो में सम्मलित हुए। रोड शो में दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का उत्साह देखते बनता था और अनेक स्थानों पर गांव प्रमुखों एवं कॉलोनियों के वरिष्ठ नागरिकों ने श्री राजनाथ सिंह को पगड़ी पहनाकर एवं फूल वर्षाकर भव्य स्वागत किया। श्री राजनाथ सिंह ने विश्वास प्रकट किया कि दिल्ली की जनता देश के चौमुखी विकास को दिल्ली में भी लाने के लिए एक बार फिर से भाजपा को नगर निगम चुनाव में सेवा का अवसर देगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता का विजय संकल्प रोड शो फतेहपुरी से प्रारंभ होकर पहाड़ी धीरज तक संपन्न हुआ। प्रदेश चुनाव समिति प्रमुख श्री आशीष सूद, जिला अध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह और निगम चुनाव प्रत्याशी एवं पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ता रोड शो में सम्मलित हुए। भाजपा के इस मेगा रोड शो में श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल सरकार के अकंठ भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं और उन्होंने स्वयं देखा है कि कैसे केजरीवाल सरकार द्वारा उत्पन्न विषम आर्थिक संकटों के बावजूद भाजपा ने नगर निगम के माध्यम से प्राइमरी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सफाई की सेवाएं प्रदान की हैं। दिल्ली की जनता का भाजपा पर पूर्ण विश्वास है और एक बार पुनः जनता नगर निगम में भाजपा को ही चुनेंगी।

केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का विजय संकल्प रोड शो महरौली विधानसभा के विभिन्न वार्डों में निकला। जिला अध्यक्ष श्री नरेश वशिष्ठ और निगम चुनाव प्रत्याशी एवं पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ता रोड शो में सम्मलित हुए। इस मौके पर श्री शेखावत ने कहा कि मैं देश का जलमंत्री हूं और जब दिल्ली में यमुना की स्थिति को देखता हूं तो मेरा दिल बहुत दुखता है। उन्होंने कहा कि यमुना जब हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करती है तो निर्मल होती है पर केजरीवाल सरकार के द्वारा नालों को सीधा नदी में गिरने पर रोकथाम ना लगाने के कारण यमुना प्रदूषित के साथ-साथ जहरिली हो गई है। केंद्र सरकार ने यमुना सफाई के लिए केजरीवाल सरकार को फंड दिया लेकिन फिर भी सफाई का काम नहीं हुआ है। दिल्लीवाले यमुना की सफाई हो या फिर प्रदूषण हो, सभी से त्रस्त हैं और अब वे आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी को नाकार देंगे।

केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी का विजय संकल्प रोड शो मंगोलपुरी विधानसभा के निगम वार्डों में हुआ। जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल से शुरु होकर अवन्तिका चौक मार्किट में संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष श्री बजरंग शुक्ला, निगम चुनाव प्रत्याशी एवं पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ता रोड शो में सम्मलित हुए। इस मौके पर श्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम ने दिल्ली के व्यापारियों एवं अनाधिकृत कॉलोनियों के वासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बहुत कार्य किया है, वहीं केंद्र सरकार ने दिल्ली को अनेक विकास प्रोजेक्ट दिए और अब जहां झुग्गी वहां मकान की योजना के अंतर्गत कालका जी में फ्लैट बनाकर दिल्ली के गरीबों का विश्वास जीता है। आगामी चार दिसंबर को दिल्लीवाले पुनः भाजपा को चुनेंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर का विजय संकल्प रोड शो नरेला विधानसभा के रामदेव चौक से शुरु होकर लामपुर चौक पर सम्पन्न हुआ। सांसद श्री हंसराज हंस, प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल, जिला अध्यक्ष श्री विनोद सहरावत, निगम चुनाव प्रत्याशी एवं पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ता भव्य रोड शो में सम्मलित हुए।

श्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हर मामले में राजनीति करते हैं पर उन्हें राज-काज करना नहीं आता है। उनकी पार्टी पंजाब में भी सरकार में है लेकिन वहां से वे एस.ओ.एल. से हरियाणा के लिए पूरा पानी नहीं छोड़ते हैं नतीजा अनेक बार हरियाणा को दिल्ली के लिए पानी देने में समस्या आती है। केजरीवाल की पंजाब की सरकार की कुनीतियों का परिणाम दिल्लीवाले भुगत रहे हैं, चाहे वह पानी के मामले में हो या फिर पराली जलने से रोकने के मामले में हो। उन्होंने कहा कि दिल्ली के नरेला एवं आसपास के लोगों का हरियाणा के लोगों से सीधा रिश्ता है और केजरीवाल सरकार ने मेट्रो के चौथे फेस का विस्तार रोककर नरेला से कोंडली तक के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

असम के मुख्यमंत्री श्री हिमन्ता बिस्वा सरमा का विजय संकल्प रोड शो पांचवें पुस्ता घोंडा विधानसभा से प्रारंभ होकर भजनपुरा चौक तक संपन्न हुआ। भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह, विधायक श्री अजय महावर, जिला अध्यक्ष श्री मोहन गोयल, पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री कौशल मिश्रा, निगम चुनाव प्रत्याशी एवं पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ता रोड शो में सम्मलित हुए। इस मौके पर श्री सरमा ने घोंडा विधानसभा की जनता को भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए कहा कि दिल्लीवाले अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जैसे हिंदू विरोधी और भ्रष्ट नेताओं से बचे क्योंकि यह विकास नहीं समाज में विखराव के प्रतीक हैं।

हिमाचल के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर का विजय संकल्प रोड शो शालीमार बाग विधानसभा में हैदरपुर मार्किट से शुरु होकर शालीमार बाग तक संपन्न हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन, जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार भाटिया सहित निगम चुनाव प्रत्याशी एवं पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ता भव्य रोड शो में सम्मलित हुए।

इस मौके पर श्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी हाल ही में हिमाचल में संपन्न हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ा है लेकिन लोगों की प्रतिक्रियाएं बता रही हैं कि आम आदमी पार्टी का हिमाचल में खाता भी नहीं खुलेगा। उन्होंने दिल्लीवालों से अपील की कि वे दिल्ली के चौमुखी विकास के लिए पुनः नगर निगम में भाजपा को चुने।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का विजय संकल्प रोड शो पटपड़गंज विधानसभा के श्रीराम चौक देवली, विनोद नगर होते हुए मंडावली में खत्म हुई। सांसद श्री गौतम गंभीर, जिला अध्यक्ष श्री विनोद बछेती, निगम चुनाव प्रत्याशी एवं पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ता रोड शो में सम्मलित हुए।

इस मौके पर श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिल्ली में लाखों उत्तराखंडवासी बसे हैं जो अपने गृहराज्य से भी जुड़े हैं और उन्होंने देखा है कि किस तरह से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में विकास हुआ है और उसी विकास की गति को दिल्ली में लाने के लिए उत्तराखंडवासी इस चुनाव में भाजपा को ही चुनेंगे।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी का विजय संकल्प रोड शो करोल बाग विधानसभा के शादीपुर चौक से बलराज खन्ना मार्ग होते हुए पटे नगर में संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष राजेश गोयल, निगम चुनाव प्रत्याशी एवं पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ता रोड शो में सम्मलित हुए। इस मौके पर श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को दिल्ली को लंदन और पेरिस बनाने के अनेक हसीन सपने दिखाएं पर उनमें से एक भी वायदों को पूरा नहीं किया और दिल्ली को प्रदूषण की राजधानी बना दिया। दिल्लीवाले ऐसे अरविंद केजरीवाल पर कभी विश्वास नहीं करेंगे और निगम चुनाव में भाजपा को ही चुनेंगे।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितेन्द्र सिंह का विजय संकल्प रोड शो ग्रेटर कैलाश विधानसभा के भगत सिंह कॉलेज से शुरु होकर चिराग दिल्ली में संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष श्री प्रशांत शर्मा, निगम चुनाव प्रत्याशी एवं पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ता रोड शो में सम्मलित हुए। इस मौके पर श्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि दिल्ली में विभिन्न राज्यों से आकर लोग बसे हैं और वे जानते हैं कि उनके राज्यों में भाजपा की सरकारों ने किस तरह विकास किया है जबकि देश की राजधानी में उन्हें केजरीवाल सरकार के कारण समस्याओं से जुझना पड़ रहा है और वे इस निगम चुनाव में भाजपा को ही चुनकर सेवा का मौका देंगे।

उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र चौधरी का विजय संकल्प रोड शो रोहताश नगर एवं बाबरपुर विधानसभा के विभिन्न वार्डों में हुआ। विधायक श्री जितेन्द्र महाजन, जिला अध्यक्ष श्री मनोज त्यागी, निगम चुनाव प्रत्याशी एवं पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ता रोड शो में सम्मलित हुए। श्री भूपेन्द्र चौधरी ने इस मौके पर कहा कि दिल्ली में उत्तर प्रदेश के लाखों मजदूर रहते हैं और उन सभी को जहां दिल्ली ने रोजगार दिया है तो वहीं मुख्यमंत्री योगी जी की सरकार ने उत्तर प्रदेश के सुदूर के गांव देहात को विकास से जोड़ा है और उसका परिणाम है कि आज दिल्ली में भी मैं उत्तर प्रदेश के समाज के लोगों की आंखों में भाजपा के प्रति एक चमक देख रहा हूं।

भाजपा सांसद श्री दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ का विजय संकल्प रोड शो राजौरी गार्डन विधानसभा के विभिन्न वार्डों में हुआ जिसमें मुख्य रुप से जिला अध्यक्ष श्री सचिन भसिन सहित निगम चुनाव प्रत्याशी एवं पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ता रोड शो में सम्मलित हुए। श्री दिनेश लाल यादव ने कहा कि दिल्ली में पूर्वांचल के लाखों लोग रहते हैं और उनमें से अधिकांश ने स्वयं देखा है कि किस तरह दिल्ली के केजरीवाल सरकार ने कोविड के दौरान बेसहारा छोड़ दिया था, उन्हें गांव भागने को मजबूर किया था। उस समय चाहे दिल्ली में हो या पूर्वांचल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर मजदूरों का साथ दिया था और अब दिल्ली में बसे पूर्वांचलवासी निगम चुनाव में भाजपा को अपना पूरा समर्थन देंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा का विजय संकल्प रोड शो लक्ष्मी नगर विधानसभा के विभिन्न वार्डों में हुआ जिसमें प्रदेश महामंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, भाजपा विधायक श्री ओ पी शर्मा, श्री अभय वर्मा एवं श्री अनिल वाजपेयी, जिला अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता, निगम चुनाव प्रत्याशी एवं पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ता रोड शो में सम्मलित हुए। डॉ. पात्रा ने कहा कि दिल्ली का नगर निगम चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं, दिल्ली देश की राजधानी है जहां एक ओर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने अनेकों विकास प्रोजेक्ट दिए हैं तो वहीं दूसरी ओर केजरीवाल सरकार ने उन भ्रष्टाचार उगाया है। अतः दिल्ली की जनता को तय करना है कि वह विकास को चुनेगी या फिर भ्रष्टाचारी सरकार को।

विजय संकल्प रोड शो कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि आज के रोड शो में सभी क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के प्रति लोगों में विशेष आकर्षण दिखा, हर जगह लोगों ने रोड शो का मोदी-मोदी के नारों का स्वागत किया और साफ दिख रहा है कि दिल्ली के लोग चार दिसम्बर को पुनः भाजपा को चुनेंगे। उन्होंने कहा है कि पार्टी के प्रचार में लगातार वरिष्ठ नेताओं के रोड शो चुनाव अभियान का प्रमुख भाग होंगे।

आज के विजय संकल्प रोड शो में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक गोयल देवराहा, श्री राजीव बब्बर, श्री वीरेन्द्र सचदेवा, श्री राजन तिवारी, श्री सुनील यादव, श्री कर्म सिंह करमा, श्रीमती बरखा सिंह, पूर्व महापौर श्री रविन्द्र गुप्ता, प्रदेश मंत्री श्री इम्प्रीत सिंह बख्शी, श्री गौरव खारी, श्रीमती लता सोढ़ी, श्रीमती नीलम धीमान, श्री नीरज तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता श्री हरीश खुराना, श्री प्रवीण शंकर कपूर, श्री अजय सहरावत, श्री यासिर जिलानी, श्री वीरेन्द्र बब्बर, श्री तजिंदर पाल सिंह बग्गा, श्री विनीत गोयनका, सुश्री निघत अब्बास, श्रीमती नेहा शालिनी दुआ, श्रीमती सारिका जैन, श्री शुभेन्द्रू शेखर अवस्थी, श्री खेमचंद शर्मा, श्रीमती अनूजा कपूर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *