दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

पूर्वी दिल्ली के कांग्रेसजनों ने स्व. इंदिरा गांधी की 104वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

दिल्ली।भारत की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन श्रीमती इंदिरा गांधी जी की 104 में जयंती के उपलक्ष में उनके समाधि स्थल शक्ति स्थल पर दिल्ली के कांग्रेजनों ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार के नेतृत्व में इंदिरा जी की समाधि शक्ति स्थल पर जाकर उन्हें याद किया और पुष्पांजलि अर्पित की|

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित श्रीमती गांधी की स्मृति में संस्मारक कार्यक्रम में प्रातः 7:00 बजे से ही कांग्रेसजन एकत्र होना शुरू हो गए थे तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात सभी ने बारी-बारी देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी के नाम से विख्यात भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी जी को पुष्प अर्पित करें और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार पुष्पांजलि अर्पित करते हुए

 

इस मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट एडवोकेट हरीश गोला ने समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की सशक्त भारत के निर्माण में भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी जी का योगदान भुलाया नहीं जा सकता इंदिरा जी की सोच और कार्यशैली से विश्व में भारत को एक मजबूत दर्जा मिला

इस मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक श्री मनोज गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष कांग्रेस शक्ति स्थल पर यह कार्यक्रम करती है और इंदिरा जी ने देश की गरीब जनता के उत्थान और कल्याण के लिए गरीबी हटाओ देश बचाओ का नारा दिया और देश के चहुमुखी विकास के लिए घोर संघर्ष किया। पटपड़गंज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार इस मौके पर कहा इंदिरा जी एक जुझारू नेता कुशल संगठन प्रबंधक और आदर्श विचारों वाली नेता रही है उनके साहस और कौशल का कोई सानी नहीं है। पूर्वी दिल्ली जिला कृष्णा नगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव आर डी पांडेय ने अपने वक्तव्य में कहा स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री के साथ साथ गुटनिरपेक्ष देशों की अंतरराष्ट्रीय संस्था की प्रथम महिला अध्यक्षा भी रही और देश को गौरवान्वित किया उनकी जयंती के मौके पर हजारों की संख्या में ओके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी और विभिन्न प्रदेशों से आए नेतागण उपस्थित थे

Share This Post:-
Post Views: 14 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *