नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्षा, श्रीमती सोनिया गांधी ने विजयादशमी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अन्याय पर न्याय, असत्य पर सत्य और अहंकार पर विवेक के विजय का सूचक दशहरा, नौ दिनों की उपासना के बाद एक नवीन संकल्प के साथ-साथ हर हाल में कर्तव्य की पालना का सूचक है। शासन में जनता सर्वोपरि है और शासक के जीवन में अहंकार, असत्य और वचन तोड़ने का कोई स्थान नही। यही विजयदशमी का सबसे बड़ा संदेश है। श्रीमती गांधी ने आशा व्यक्त की कि यह दशहरा न केवल सबके जीवन मे सुख, शांति और समृद्धि लाए बल्कि हम सबके बीच सद्भावऔरसांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करे। उन्होंने इस अवसर पर लोगों से यह भी अपील की कि वह त्योहारों के दौरान कोरोना महामारी से स्वयं को सुरक्षित रखें तथा सभी नियमों और .परहेजों का सम्पूर्ण रूप से पालन करें।
Read More