Wednesday, October 28, 2026
उत्तराखण्डदिल्लीराष्ट्रीय

कोटद्वार से बड़ी खबर – लालढांग कण्डी मार्ग पर कांग्रेस ने साधा भाजपा पर निशाना, गडकरी को दिलाई वादे की याद।

Amar sandesh कोटद्वार। उत्तराखण्ड की लाईफ लाईन कही जाने वाली लालढांग–कण्डी मार्ग पर अब सियासत गरमा गई है। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलनरत जनता की आवाज को इस बार कांग्रेस ने सीधे केन्द्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तक पहुंचा दिया है।

पूर्व राज्यमंत्री एडवोकेट जसबीर राणा ने खुलासा किया कि महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक विकास ठाकरे ने गडकरी से मुलाकात कर उन्हें उनके पुराने वादे की याद दिलाई और सड़क निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग रखी।

जसबीर राणा ने भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा भाजपा के जनप्रतिनिधि जनता की तकलीफों पर आंख और कान बंद कर सोये पड़े हैं। जबकि कांग्रेस विकासवादी और जनपक्षीय सोच के साथ जनता की आवाज बुलंद कर रही है।”

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा चुनाव के समय बड़े–बड़े वादे कर जनता से वोट तो ले लेती है, लेकिन जीतने के बाद वादे निभाना भूल जाती है।

लालढांग–कण्डी मार्ग के मुद्दे पर कांग्रेस के तेवर तेज होने से अब साफ है कि आने वाले दिनों में इस सड़क को लेकर राजनीतिक पारा और चढ़ने वाला है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 8 =