Views: 0
Amar sandesh नई दिल्ली।दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट की घटना के बाद कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक बुलाए जाने की मांग की है।
कांग्रेस का कहना है कि एक दिसंबर2025 से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र से पहले यह बैठक आयोजित की जाए, ताकि इस घटना पर सभी दलों के बीच व्यापक चर्चा हो सके।
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख श्री पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार को इस घटना को आतंकी हमला घोषित करने में 48 घंटे का समय क्यों लगा, इस पर भी सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा, “यह देरी क्यों हुई यह हमारा पहला सवाल है। दूसरा सवाल यह है कि पहलगाम की घटना के बाद प्रधानमंत्री ने कहा था कि किसी भी आतंकी कार्रवाई को युद्ध माना जाएगा, तो इस संदर्भ में सरकार की वर्तमान स्थिति क्या है?”
खेड़ा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक तत्काल बुलाई जानी चाहिए, जिससे देश में विश्वास और पारदर्शिता का माहौल मजबूत हो सके।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यह भी मांग की है कि संसद का शीतकालीन सत्र जल्द बुलाया जाए, ताकि इस गंभीर विषय पर संसद के भीतर विस्तृत चर्चा की जा सके।
Related