Uncategorized

स्वास्थ्य कारणों से कुछ दिन की अनुपस्थिति – पाठकों से क्षमा प्रार्थी

प्रिय सुधी पाठकों, सादर नमस्कार।

गत तीन-चार दिनों से अस्वस्थता के कारण AmarSandesh.com पर समाचारों का नियमित प्रकाशन नहीं हो पाया। इस अव्यवस्था के लिए मैं आप सभी सम्मानित पाठकों से हृदय से क्षमा याचना करता हूँ।

आप सभी का स्नेह, विश्वास और निरंतर साथ ही मेरी असली पूँजी है। मैं जानता हूँ कि आप में से कई पाठक नियमित रूप से पोर्टल पर समाचारों की प्रतीक्षा करते हैं और आपकी इस उम्मीद पर खरा न उतर पाने का मुझे खेद है।

ईश्वर की कृपा और आप सभी की शुभकामनाओं से अब स्वास्थ्य में सुधार है और Amar Sandesh पुनः पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ आपके समक्ष उपस्थित रहेगा।

आपका साथ ही हमारी ताकत है। कृपया अपने विश्वास को यूँ ही बनाए रखें।(अमर चंद्र)संपादक, AmarSandesh.com

Share This Post:-
Post Views: 29 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *