दिल्ली

राजधानी में मूसलाधार बारिश से गर्मी से राहत, लेकिन जलभराव और जाम ने बढ़ाई परेशानी

न्यू दिल्ली17 जून।

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जहां चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत दी, वहीं दूसरी ओर जगह-जगह जलभराव और ट्रैफिक जाम ने आम नागरिकों की परेशानी बढ़ा दी। कार्यालय समय के दौरान शुरू हुई तेज बारिश ने पूरे शहर को जैसे थाम दिया हो।

बारिश के साथ ही सड़कों पर पानी भरने लगा, जिससे प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते रहे। कनॉट प्लेस, आईटीओ, धौलाकुआं, लक्ष्मी नगर, करोल बाग और उत्तम नगर जैसे क्षेत्रों में जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

प्रशासन के दावों की खुली पोल

नगर निगम और दिल्ली सरकार द्वारा हर मानसून से पहले जल निकासी व्यवस्था को लेकर किए गए दावों की एक बार फिर पोल खुल गई।

Share This Post:-
Post Views: 23 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *