उत्तराखण्डराज्यराष्ट्रीय

लार्सन एंड टर्बो लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष, उत्तराखण्ड के लिए 5 करोड़ 45 लाख 37 हजार 896 रूपए की धनराशि सहायता हेतु प्रदान की गई है

उत्तराखण्ड में पिछले दिनों भारी वर्षा व आपदा से हुई क्षति को देखते हुए लार्सन एंड टर्बो लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष,उत्तराखण्ड के लिए 5 करोड़ 45 लाख 37 हजार 896 रूपए  की धनराशि सहायता हेतु प्रदान की गई है।  विकास खिथा, चीफ एक्जीक्यूटिव, हाईडल पावर डेवलपमेंट व प्रमुख-स्पेशल इनिसियेटिव, एल एंड टी कन्स्ट्रक्शन,  कुलदीप गोयल वाईस प्रेसिडेंट व प्रमुख-काॅरपोरेट अफेयर्स लार्सन एंड टर्बों लिमिटेड व  आर.बालासुब्रमण्यम, जनरल मैनेजर एंड हेड-यूटिलीटी पावर डिस्ट्रीब्यूशन, लार्सन एंड टर्बो लिमिटेड ने मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात कर उक्त धनराशि का चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने सहयोग के लिए लार्सन एंड टर्बो के प्रबंधन व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए प्रदान की गई उक्त घनराशि में से एल एंड टी फाईनेंसियल सर्विसेज के प्रबंधन व कर्मचारियों द्वारा 3करोड़ 14 लाख 16 हजार 12 रूपए का अंशदान किया गया है जबकि एल एंड टी हाईड्रोकार्बन इंजीनियरिंग लिमिटेड के प्रबंधन व कर्मचारियों द्वारा 2 करोड़ 31 लाख 21 हजार 884 रूपए अंशदान किया गया है

Share This Post:-
Post Views: 20 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *