दिल्लीराष्ट्रीय

नवरात्रि पर द्वारका में सजेगी ग्रैंड गरबा नाइट्स 2026 की रंगारंग महफिल

नीलम सिंह एवं माधुरी अग्रवाल के आयोजन में गरबा-डांडिया, डिनर बुफे और मॉकटेल की सुविधा; महिलाओं के लिए ₹999 से प्रवेश

 

अमर चंद्र

नई दिल्ली। नवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी दिल्ली के द्वारका में 11 एवं 12 अक्टूबर को ‘ग्रैंड गरबा नाइट्स 2026’ का आयोजन किया जाएगा। नीलम सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मधुरी अग्रवाल के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में गरबा, डांडिया, संगीत और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ लोगों को उत्सव का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

सिटी सेंटर मॉल, सेक्टर-12, द्वारका में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में महिलाओं, कपल और बच्चों के लिए अलग-अलग प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। महिलाओं के लिए प्रवेश शुल्क 999 रुपये, कपल के लिए 1,999 रुपये तथा 4 से 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए 599 रुपये रखा गया है।

आयोजन में प्रतिभागियों को डांडिया स्टिक, अनलिमिटेड मॉकटेल और फुल डिनर बुफे की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। गरबा एवं डांडिया का समय शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक निर्धारित है, जबकि स्टॉल और खरीदारी संबंधी गतिविधियां दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक चलेंगी।

कार्यक्रम में डांडिया बाजार भी आकर्षण का केंद्र रहेगा, जहां स्थानीय कारोबारियों, छोटे उद्यमियों और विभिन्न ब्रांडों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री का अवसर मिलेगा। स्टॉल लगाने के इच्छुक कारोबारियों के लिए एक दिन का शुल्क 3,000 रुपये और दोनों दिन का शुल्क 5,000 रुपये निर्धारित किया गया है।

नीलम सिंह के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य नवरात्रि के उल्लास के साथ भारतीय संस्कृति, पारंपरिक लोकनृत्य और सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना है। गरबा और डांडिया के माध्यम से विभिन्न आयु वर्ग के लोगों एवं परिवारों को एक मंच पर जोड़ने की दिशा में यह पहल की जा रही है।

कार्यक्रम के टिकट बुकमायशो के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं। आयोजन एवं स्टॉल बुकिंग संबंधी जानकारी के लिए नीलम सिंह (9599023067) और माधुरी अग्रवाल (9818001340) से संपर्क किया जा सकता है।

स्थान: सिटी सेंटर मॉल, मेट्रो स्टेशन-12, द्वारका, नई

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *