राजस्थान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बीकानेर दौरा: विकास, सुरक्षा और राष्ट्रभक्ति का संदेश

Amar chand बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीर भूमि राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक में एक भव्य कार्यक्रम के तहत 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे हाल ही में सफल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने और देशवासियों को भारत की सीमाओं की सुरक्षा का भरोसा दिलाने बीकानेर पहुंच रहे हैं।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता: भारत की कूटनीतिक और सैन्य दृढ़ता का परिचायक

जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम देकर यह स्पष्ट कर दिया कि अब भारत किसी भी आतंकी हमले का जवाब दस गुना ताकत से देने में सक्षम है। प्रधानमंत्री मोदी का बीकानेर दौरा इसी सैन्य और कूटनीतिक संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा।

देशनोक से आध्यात्मिक और राष्ट्रीय शक्ति का संदेश

प्रधानमंत्री मोदी बीकानेर के देशनोक में स्थित प्रसिद्ध मां करणी मंदिर में दर्शन करेंगे। यह वही स्थान है जिसे हाल ही में पाकिस्तान द्वारा निशाना बनाए जाने की कोशिश की गई थी। स्थानीय जनमानस का मानना है कि मां करणी की कृपा से यह प्रयास विफल रहा। प्रधानमंत्री का यहां आगमन भारत की आध्यात्मिक शक्ति और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक होगा।

रेलवे विकास को नई दिशा: देशनोक स्टेशन का लोकार्पण

इस मौके पर प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। यह स्टेशन आधुनिक सुविधाओं और बेहतर यात्री अनुभव का प्रतीक बनेगा।

बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीकानेर से मुंबई के लिए शुरू की जा रही नई एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। यह न केवल राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा, बल्कि भारत की विकास यात्रा में एक और अहम पड़ाव सिद्ध होगा।

Share This Post:-
Post Views: 14 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *