राष्ट्रीय

आजाद भारत सनातन संघ (आभास) ने किया सम्मान समारोज का आयोजन

आजादी के अम्त महोत्सव के अवसर पर आजाद भारत सनातन संघ के तत्वधान में अटल आजाद स्म्ति सम्मान समारोह एवं राजनीति के शिखर पृरूष नामक संगोष्ठी का आयोजर दिल्ली के कान्स्टीट्रशन क्लब मे किया गया।

 

इस अवसर पर आजाद भारत सनातन संघ (आभास) के कार्यकर्ताओं ने पानी पेड़ और पहाड़ बचाओ और आजाद भारत को सनातन-समृद्ध बनाओ का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डा. विजय सोनकर शास्त्री ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधान मंत्री श्री अटल विहारी वाजपयी जी के साथ विताये हुुए लम्हों को याद किया।कार्यक्रम आये हुए भारी संख्या में युवाओं को उन्होंने संबोधित किया।

आजाद भारत सनातन संघ (आभास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनराज गिरी ने संस्थान के कार्यप्रणाली के बारे में युवाओं को संबोधिन करते हुए कहा कि हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि देश की आनेवाली पीढ़ी को प्रकृतिक संसाधन हमेशा मिलता रहे इसके लिये हमें हमेंशा सचेत रहना होगा उन्होंने कहा कि आज के युवाओं की जिम्मेदारी है कि यह संकल्प लें कि हम प्राकृतिक संसाधनो का दोहन नही करेंगे।

इस अवसर पर समाज के हित का कार्य करने वाले तमाम विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुदेश वर्मा, अटल जी की पोती अंजली मिश्रा और चंद्रभूषण सिंह ने भी संबोधित किया। एन.सी.सी की छात्राओं ने महिला शसक्ति करण की मिशाल प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में अम्बुज तिवारी, संजय गिरि, दिनेश तिवारी भरत, मानवेद्र, सिता राम, गिरीश निशाना, और मनोज जैसे भारी संख्या में युवा वर्ग उपस्थित रहे तथा मंच का गरिमा मयी संचालन प्रोफेसर रवि शर्मा ने किया।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *