उत्तर प्रदेशउत्तराखण्डदिल्लीराज्यराष्ट्रीयहरियाणाहिमाचल प्रदेश

हिंदी विश्व की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है—डाॅ राजेन्द्र कुमार

दिल्ली।ईएसआईसी, मुख्यालय में आज राजभाषा पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता ईएसआईसी के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र कुमार द्वारा की गई। साथ हीमारोह में निगम के मुख्य सतर्कता अधिकारी मनोज कुमार सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र कुमार, महानिदेशक ने संबोधन के दौरान कहा कि हिंदी विश्व की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। विविधताओं से भरे देश में लोगों को हिंदी भाषा एकसुत्र में बांधने का श्रोत है। हिंदी में अधिकाधिक कार्य करने के लिए कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए उन्होने कहा कि हिंदी में कार्य करना न केवल संवैधानिक दायित्व है, बल्कि यह हमारी नैतिक जिम्मदारी भी है। उन्होनें हिंदी के सहज उपयोग हेतु आधुनिक ई-टुल्स के प्रयोग के बारे में बताया। समारोह के दौरान मुख्यालय की हिंदी पत्रिका “पंचदीप भारती” का विमोचन भी किया गया।

उन्होनें हिंदी के सहज उपयोग हेतु आधुनिक ई-टुल्स के प्रयोग के बारे में बताया। समारोह के दौरान मुख्यालय की हिंदी पत्रिका “पंचदीप भारती” का विमोचन भी किया गया।

 

श्री रत्नेश कुमार गौतम, बीमा आयुक्त (राजभाषा) द्वारा राजभाषा पखवाड़ा में किए गए विभिन्न आयोजनों के बारे में जानकारी दी गई तथा दैनिक कार्यों में राजभाषा को अधिक से अधिक अपनाने हेतु आग्रह भी किया गया।

दिल्ली।ईएसआईसी, मुख्यालय में आज राजभाषा पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता ईएसआईसी के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र कुमार द्वारा की गई। साथ ही समारोह में निगम के मुख्य सतर्कता अधिकारी मनोज कुमार सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

समारोह के इस अवसर पर ‘राजभाषा पखवाड़ा-2023’ के दौरान मुख्यालय में आयोजित विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं (हिंदी टिप्पण एवं आलेखन प्रतियोगिता, राजभाषा ज्ञान प्रतियोगिता, हिंदी निबंध प्रतियोगिता तथा हिंदी वाक प्रतियोगिता) के विजेताओं को पुरस्कार राशि एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

……………………………………………

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *