राष्ट्रीय

सौर ऊर्जा चालित मोबाइल एटीएम की शुरुआत कि पंजाब नेशनल बैंक ने

सिक्किम फरवरी 28, 2023: कार्बन फुटप्रिंट को घटाने की अपनी विस्तृत योजना के क्रम में सार्वजनिक क्षेत्र के देश के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी ) ने गंगटोक में सिक्किम के पहले सौर ऊर्जा चालित मोबाइल एटीएम की शुरुआत की ।

इसका शुभारंभ आज सुबह केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन द्वारा किया गया। इस अवसर पर सिक्किम के मुख्यमंत्री पी.एस. गोले, सचिव डीएफएस, विवेक जोशी और नाबार्ड के चेयरमैन श्री शाजी के. वी. के साथ पीएनबी दुर्गापुर अंचल के अंचल प्रमुख प्रबीर कुमार ताह, मंडल प्रमुख, एनजेपी -सिलीगुड़ी, श्री पुलिन कुमार पटनायक व पीएनबी के सलाहकार, गौरी प्रोसाद सरमा विशेष रूप से उपस्थित थे

Share This Post:-
Post Views: 22 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *