उत्तराखण्डदिल्लीराष्ट्रीय

सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था उत्तरांचल भ्रात्रि सेवा संस्थान का 9वां वार्षिकोत्सव संपन्न 

सी एम पपनैं

 

नई दिल्ली। विगत 1नवंबर को आईटीओ स्थित प्यारेलाल भवन में विगत नौ वर्षों से निरंतर नि:स्वार्थ सेवाभाव, सद्भाव, सहयोग तथा संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की मानवीय जन सेवाओ के बल निरंतर ख्याति के शिखर पर अग्रसर सामाजिक संस्था उत्तरांचल भ्रात्रि सेवा संस्थान द्वारा नौवां स्थापना वार्षिकोत्सव खचाखच भरे सभागार में मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष दिल्ली सरकार मोहन सिंह बिष्ट, अति विशिष्ट अतिथि पटपड़गंज विधायक रविन्द्र सिंह नेगी व अन्य विशिष्ट अतिथियों डॉ. शरद पांडे, वेद प्रकाश शर्मा, के आर मिश्रा एवं सभागार में बड़ी संख्या में उपस्थित अनेकों समाजसेवियों, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों, पत्रकारों व प्रवासी प्रबुद्ध जनों की गरिमामय उपस्थिति में धूमधाम व भव्यता के साथ आयोजित किया गया।

आयोजित कार्यक्रम का श्रीगणेश नरेंद्र अजनवी के संगीत निर्देशन, गौरव पंत ढोलक, अरुण तिवारी ऑक्टोपैड, सुभाष सुंडली बांसुरी वादन की प्रभावशाली संगीत की धुन में देवी मां नंदा देवी की डोली, उत्तराखंड के लोक नृत्य झोड़ा व चाचरी सुप्रसिद्ध गायिका व गायक क्रमशः आशा नेगी व भुवन रावत की अति प्रभावी व यादगार लोकगायन एवं मुख्य व विशिष्ट अतिथियों तथा आयोजक संस्था पदाधिकारियों के कर कमलों दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

वार्षिकोत्सव के इस पावन अवसर पर उत्तरांचल भ्रात्रि सेवा संस्थान पदाधिकारियों द्वारा मुख्य व विशिष्ट अतिथियों का उत्तराखंडी टोपी पहना कर, शाल ओढ़ा कर, पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया। मुख्य व विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों निगम बोध घाट, हिंडन घाट, बदर पुर, मोल्ड बंद बदर पुर घाटों पर प्रत्येक रविवार को सेवा दे रहे करीब ढाई सौ सेवा मित्रों, विशिष्ट सहयोगी मित्रों के साथ-साथ अठारह युवा कलाकारों व पच्चीस बाल कलाकारों को “पंच विभुति गौरव रत्न सम्मान” से नवाजा गया।

संस्थान के नौवें स्थापना दिवस के इस पुनीत अवसर पर संस्थान की सभी गठित शाखाओं से जुड़े सेवा मित्र पदाधिकारियों को भी मुख्य व विशिष्ठ अतिथियों के कर कमलों दुपट्टा ओढ़ा कर, पुष्पमाला पहना कर तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंचल के प्रवासी बाल कलाकारों द्वारा मंचित कार्यक्रमों में अभिनय व प्रस्तुतीकरण की दृष्टि से अति प्रभावशाली मंचन कर वार्षिकोत्सव को सफल और यादगार बनाया।

वर्ष 2017 में गठित उक्त सुप्रसिद्ध संस्थान के उद्देश्यों व सेवा मित्रों द्वारा हरदा उत्तरांचली के सानिध्य में दिल्ली के अनेकों घाटों के साथ-साथ गाजियाबाद (हिंडन) और उत्तराखंड (मांसी) के घाटों पर किए गए स्वच्छता कार्यों पर निर्मित अति प्रभावशाली संदेश परक वृत्तचित्र का प्रदर्शन भी वार्षिकोत्सव के इस पावन अवसर पर किया गया। प्रदर्शित उक्त प्रभावशाली व प्रेरणादाई वृत्तचित्र की सभागार में उपस्थित लोगों द्वारा अपार तालियों की गड़गड़ाहट कर प्रशंसा की गई, किए जा रहे मानवीय कार्यों को मुक्त कंठ सराहा गया।

आयोजन मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष दिल्ली सरकार मोहन सिंह बिष्ट व विधायक रविन्द्र सिंह नेगी द्वारा विगत नौ वर्षों से निरंतर उत्तरांचल भ्रात्रि सेवा संस्थान द्वारा दिल्ली, हिंडन घाट इत्यादि इत्यादि के साथ-साथ उत्तराखंड के अनेकों स्थानों के घाटों पर निःस्वार्थ भाव की जा रही स्वच्छता व साफ सफाई तथा मानवीय सेवा हेतु प्रसंशा की गई।

विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट द्वारा समस्त उत्तराखंड के प्रवासी समाजों से एक जुट-एक मूठ होकर उत्तरांचल भ्रात्रि सेवा संस्थान द्वारा की जा रही मानवीय पुनीत सेवा को और बेहतर बनाने का आह्वान किया गया। कहा गया, समाज की एकता ही हमारी पहचान है, वही हमारी ताकत है। कहा, हम देवभूमि के लोग हैं, हमारी ईमानदारी ही हमारी पहचान है। सभी सेवा मित्रों को समाज की मानवीय सेवा, समाज उत्थान व किए जा रहे पुनीत कार्य हेतु सदा अपना सहयोग व आशीर्वाद के वचनों के साथ विधासभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट द्वारा अपना संबोधन समाप्त किया गया।

अति विशिष्ट अतिथि पटपड़गंज विधायक रविन्द्र सिंह नेगी द्वारा उत्तरांचल भ्रात्रि सेवा संस्थान दिल्ली सेवा मित्रों द्वारा एकजुट होकर की जा रही मानवीय सेवा की भूरि-भूरि प्रसंशा की गई। कहा गया, हरदा उत्तरांचली व उनकी पूरी टीम जो विगत सात वर्षो से निरंतर प्रत्येक रविवार निगम बोध घाट व हिंडन घाट पर स्वच्छता कार्य कर रही है, सम्मान की असल हकदार है। कार्य विस्तार के तहत उत्तराखंड के मासी घाट तक अपनी पुनीत सेवा के माध्यम से संस्थान ने अपनी पहचान बनाई है। कहा गया, यह सब जनभावना से जुड़ा हुआ परोपकारी कार्य है। संस्था से जुड़े सेवा मित्र निरंतर गर्मी, सर्दी व बरसात में नदी किनारे घाट की गन्दगी में जो कार्य स्वच्छता अभियान चला कर योगदान दे रहे हैं अति प्रेरणा जनक है, प्रशंसनीय है। भावी पीढ़ी हेतु प्रेरणादाई है। कहा गया, दिल्ली प्रवास में उत्तराखंड के अन्य गठित सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं व संगठनों को एकजुट होकर जनसरोकारों से जुड़े पुनीत कार्यों पर बढ़चढ़ कर भागीदारी करनी चाहिए।

संस्थान संस्थापक एवं संयोजक टीम प्रमुख हरदा उत्तरांचली तथा समिति अध्यक्ष कुंदन सिंह रावत द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों व सभागार में उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों का स्वागत अभिनन्दन कर संस्थान के उद्देश्यों, किए गए कार्यों व मिल रही सफलता पर स-विस्तार प्रकाश डाला गया। उत्तरांचल भ्रात्रि सेवा संस्थान से जुड़े सेवा मित्रों द्वारा निरंतर किए जा रहे परोपकारी कार्यों को देख दिल्ली एनसीआर के हजारों प्रवासी सेवा मित्रों के जुड़ते चले जाने पर हर्ष व्यक्त किया व उक्त सेवा मित्रों द्वारा निरंतर किए जा रहे सहयोग व सेवा भाव हेतु आभार व्यक्त किया गया।

संस्थान से जुड़े पदाधिकारियों में प्रमुख उपाध्यक्ष उमेद शाह, महासचिव हरि सिंह रजवाड़, कोषाध्यक्ष भगवत रावत, वरिष्ठ सेवा मित्र बसंत काण्डपाल, लोकगायक बिशन सिंह हरियाला, धन सिंह तड़ियाल, नरेन्द्र मास्टर, शिव सिंह रावत, डॉ तारा सिंह बिष्ट, किशोर नैनवाल, झुंगर सिंह बिष्ट, नारायण मौलेखी, हीरा बल्लभ, महिपाल रावत, देवब्रत चौहान, बहादुर सिंह दिनेश जोशी, कैलाश चौहान, किशन सिंह, कमल रावत, अजय बिष्ट, भरत नेगी, जगत नेगी, बलबीर रावत, प्रकाश बिष्ट, नवीन भट्ट, हयात राणा, हरि सिंह, प्रहलाद गुसाईं, हरीश अधिकारी, नरेश नैनवाल, राकेश मठपाल, प्रीतम नेगी, भुवन असवाल, उत्तम रावत, विनोद मौलेखी, राम नाथ प्रसाद, गोविंद रावत पूरन हालसी, भुवन जोशी, ललित सिंह, अवतार सिंह राणा, अखिलेश भट्ट, अनील चौहान, राजू बोरा, बीर सिंह बर्थवाल, बलवंत मेहरा, मगन लाल उनियाल तथा समिति से जुड़े समस्त अन्य वरिष्ठ सेवा मित्रों व टीम सदस्यों के साथ-साथ सभी संबंधित शाखाओं के सेवा मित्रों द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव में निभाई गई भूमिका व संस्थान से जुड़ कर निरंतर किए जा मानवीय सेवा कार्यों के बावत भी मंच से अवगत कराया गया। आयोजित वार्षिकोत्सव को सफल बनाने में दिए गए योगदान पर सभी उक्त जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

संस्थान संस्थापक हरदा उत्तरांचली द्वारा सभी सेवा मित्रों, मुख्य व विशिष्ठ अतिथियों तथा सभी सम्मानित प्रबुद्ध जनों का स्थापना दिवस को यादगार बनाने हेतु धन्यवाद किया गया। भविष्य में संस्थान को मदद करते रहने का आहवान कर नौवें स्थापना दिवस समारोह समापन की घोषणा की गई।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 19 =