उत्तराखण्डराज्यराष्ट्रीय

आप ने कोटद्वार विधानसभा से अरविंद वर्मा को उतारा मैदान में

शिवाली कोटद्वार। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने आज 12 सीटो पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर उन्हें चुनावी मैदान में उतार दिया है। कोटद्वार विधानसभा से वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद वर्मा को आम आदमी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

अरविंद वर्मा को प्रत्याशी घोषित किए जाने से आप कार्यकर्ताओ में खुशी का माहौल और लहर है। आप द्वारा कोटद्वार विधानसभा से तेज-तर्रार अधिवक्ता अरविंद वर्मा को प्रत्याशी घोषित किए जाने से कोटद्वार में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होना निश्चित है। आप कार्यकर्ताओ ने अधिवक्ता अरविंद वर्मा के आवास पर पहुंचकर उन्हें मिठाई खिला और फूलमालाएं पहनाकर बधाई और शुभकामनायें दीं।

Share This Post:-
Post Views: 14 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *