सुप्रकाश अधिकारी ने NHPC के तकनीकी निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला
Amar sandesh नई दिल्ली:। भारत की प्रमुख हाइड्रोपावर कंपनी और ‘नवरत्न’ सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई NHPC लिमिटेड को उसका नया तकनीकी निदेशक मिल गया है। श्री सुप्रकाश अधिकारी ने इस महत्वपूर्ण पद का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वह NHPC में कार्यपालक निदेशक (ऑपरेशंस एवं मेंटेनेंस) के रूप में कार्यरत थे।
श्री अधिकारी के पास हाइड्रोपावर क्षेत्र में 34 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी, शिबपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने 15 अप्रैल को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी थी। उन्हें 31 अगस्त 2028 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, इस पद पर नियुक्त किया गया है।
NHPC में अधिकारी की यात्रा
श्री अधिकारी ने दिसंबर 1990 में NHPC के कॉर्पोरेट कार्यालय में क्वालिटी एश्योरेंस डिवीजन में एक प्रोबेशनरी एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रिकल) के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने संगठन के विभिन्न विभागों में काम करते हुए परियोजनाओं की संकल्पना से लेकर उनके संचालन तक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उल्लेखनीय उपलब्धियाँ
बतौर कार्यपालक निदेशक (O&M और सुरक्षा), उन्होंने रिकॉर्ड वार्षिक विद्युत उत्पादन, सबसे अधिक प्लांट उपलब्धता फैक्टर (PAF) और फोर्स्ड आउटेज में भारी कमी जैसे महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ दिलाई।
डिज़ाइन (E&M) डिवीजन के अतिरिक्त प्रभार के दौरान, उन्होंने NHPC और उसकी सहयोगी कंपनियों/संयुक्त उद्यमों के लिए हाइड्रो और पंप स्टोरेज परियोजनाओं के इलेक्ट्रो-मैकेनिकल पैकेज का डिज़ाइन नेतृत्व किया।
800 मेगावाट की पार्वती-द्वितीय परियोजना की सफल कमीशनिंग में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने चंबा (540 MW), सेवा-II (120 MW), निम्मो बाजगो (45 MW), टीएलडी-III (132 MW), और रांगित (60 MW) जैसी प्रमुख परियोजनाओं का नेतृत्व किया।
सेवा-II परियोजना की क्षतिग्रस्त हेड रेस टनल की त्वरित मरम्मत भी उनके कुशल मार्गदर्शन में संभव हो पाई।
NHPC में श्री अधिकारी की नियुक्ति से तकनीकी क्षेत्र में नवाचार और संचालन में और अधिक दक्षता आने की उम्मीद है।