Post Views: 0
युवा नेतृत्व से कार्यकर्ताओं के उत्साह और संकल्प को मिलेगा नया बल:– माला राजलक्ष्मी शाह
अमर चंद्र
नई दिल्ली | विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में श्री नितिन नवीन जी की नियुक्ति पर उत्तराखंड के टेहरी लोकसभा सांसद एवं लोकसभा सांसद श्रीमती माला राजलक्ष्मी शाह ने राष्ट्रीय मुख्यालय में अमर संदेश से बातचीत करते हुए हर्ष व्यक्त किया और उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
लोकसभा सांसद माला राजलक्ष्मी शाह ने कहा कि नितिन नवीन जी जैसे ऊर्जावान, कर्मठ एवं युवा नेतृत्व का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चयन होना पूरे संगठन के लिए अत्यंत गौरव की बात है। इससे न केवल संगठन में नया जोश और ऊर्जा का संचार होगा, बल्कि युवाओं में पार्टी के प्रति विश्वास और उत्साह भी और अधिक सुदृढ़ होगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका कार्यकर्ता है। पार्टी का हर कार्यकर्ता,चाहे वह बूथ स्तर पर ही क्यों न होअनुशासन, कार्यकुशलता और पार्टी के प्रति समर्पण भाव के साथ निरंतर आगे बढ़ता है। यही कार्यकर्ता-आधारित संगठनात्मक संस्कृति भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाती है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
सांसद माला राजलक्ष्मी शाह ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नितिन नवीन जी के कुशल, दूरदर्शी और सशक्त नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से नई ऊँचाइयों को छुएगी तथा राष्ट्रसेवा की परंपरा और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आज चौमुखी विकास की दिशा में तीव्र गति से अग्रसर है। संगठनात्मक मजबूती के साथ भाजपा राष्ट्र निर्माण के अपने संकल्प को निरंतर साकार कर रही है।
इस अवसर पर लोकसभा सांसद माला राजलक्ष्मी शाह ने कहा कि जैसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा का विजय रथ निरंतर आगे बढ़ रहा है, उसी प्रकार नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी इस विजय रथ को और अधिक गति प्रदान करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि नितिन नवीन के पास प्रशासनिक एवं संगठनात्मक दोनों क्षेत्रों का समृद्ध अनुभव है। वे बिहार राज्य से पाँच बार विधायक निर्वाचित हुए हैं तथा राज्य सरकार में मंत्री के रूप में भी उन्होंने सफलतापूर्वक दायित्वों का निर्वहन किया है। उनके इस व्यापक अनुभव का लाभ निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा।
Related