मध्य प्रदेशराष्ट्रीय

मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया को दिशा दिखाएगा भारत -शिवराज सिंह चौहान

*भोपाल-* लोकसभा चुनाव 2024 से देश का मैं के महीने में वैसे ही दिल्ली का पर आसमान छुड़ा है ऊपर से लोकसभा चुनाव से दिल्ली में कर गर्मियां तेज हो रखी है भाजपा इस बार 400 पर के नारे पर जोर-जोर से कम कर रही है और केंद्र में मोदी की सरकार को लाने का प्रयास में रात दिन लगी हुई है पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। शिवराज सिंह लगातार देशभर में घूमकर लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दूसरे दिन भी बुधवार को दिल्ली की दो लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया।

पूर्व सीएम ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आयोजित दलित महा सम्मेलन में शिरकत की और चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व सीएम ने कहा कि, स्वामी विवेकानंद जी कहते थे तुम केवल साढ़े तीन हाथ के हाड़-मांस के पुतले नहीं हो, तुम अमृत के पुत्र हो, ईश्वर के अंश हो, अनंत शक्तियों के भंडार हो और अमर आनंद के भागी हो। दुनिया में कोई ऐसा काम नहीं है जो तुम न कर सको। उन्होंने कहा कि, हम संकल्प लें कि, हम केवल इसलिए नहीं हैं कि एक सरकार बने, हम अपने देश के निर्माण के लिए हैं।

*केजरीवाल भ्रष्ट हैं*
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि, हमने दुर्गा सप्तशती में पढ़ा है कि, रक्त बीज था, युद्ध में जहां-जहां उसका खून गिरता था उस खून की एक बूंद से और एक रक्त बीज राक्षस पैदा हो जाया करता था। वह रक्त बीज थे, लेकिन अरविंद केजरीवाल तो भ्रष्ट बीज हैं, जहां-जहां उनकी पार्टी जीतती है वहां-वहां भ्रष्टाचार का तंत्र ही खड़ा हो जाता है। केजरीवाल ने दिल्ली को कितना लूटा, कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि, अन्ना हजारे के आंदोलन की उपज, केजरीवाल, शराब घोटाले में शामिल होंगे। वह शराब ऐसी जिसने लोगों की जिंदगी तबाह कर दी।

*पीओके हमारा है और हम उसे लेकर रहेंगे*
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पाकिस्तान ने हमला किया था, जम्मू-कश्मीर पर हमारी सेनाएं बहादुरी के साथ लड़ रहीं थीं, अगर 3 दिन और युद्ध विराम नहीं होता तो पीओके होता ही नहीं, सारा का सारा कश्मीर हमारा होता। कांग्रेस और पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने पाप किया और युद्ध विराम कर दिया और पीओके पाकिस्तान में रह गया। आज भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि, अब पीओके हमारा है और हम उसे लेकर रहेंगे, वो भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि, ये एतिहासिक भूल, अपराध और पाप है जो पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने किया। क्या-क्या नहीं किया, एक देश में 2 निशान 2 विधान, 2 प्रधान कौन लेकर आया। कश्मीर हमारा था हम लोग नारे लगाते रहे एक देश में 2 निशान, 2 विधान, 2 प्रधान नहीं चलेंगे लेकिन कांग्रेस ने ये पाप किया और धारा 370 लगा दी। मैं प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी को प्रणाम करता हूँ कि, उन्होंने एक झटके में धारा 370 खत्म करके एक देश से 2 निशान, 2 विधान, 2 प्रधान हटा दिए।

*कांग्रेस ने आजादी का इतिहास गलत पढ़ाया*
पूर्व सीएम शिवराज ने कहा कि, आजादी के बाद कांग्रेस सत्ता में आई तो सबसे पहले उन्होंने हमारे शहीदों का अपमान किया। इस देश का इतिहास भी गलत पढ़ाया। हमको पढ़ाया गया कि, हिंदुस्तान को आजादी महात्मा गांधी जी, पंडित जवाहर लाल नेहरू जी और इंदिरा जी ने दिलाई। मैं बापू जी के योगदान को अस्वीकार नहीं करता, लेकिन हम भूल गए महारानी लक्ष्मी बाई को, हम भूल गए तात्या टोपे को, नाना साहब पेशवा को, वासुदेव बलवंत खड़गे को, अमर शहीद कुँवर सिंह को, लाला लाजपत राय को, लोकमान्य तिलक को, खुदी राम बोस को, अमर शहीद उधम सिंह को, शहीदे आजम भगत सिंह को, चंद्रशेखर आजाद को, सुखदेव को, राज गुरु को, दुर्गा भाभी को, अशफाक उल्लाह खान को, नेता जी सुभाष चंद्र बोस को, वीर सावरकर को हम इन्हें भूल गए। कांग्रेस ने ये पाप किया है कि, हमें इन वीर योध्दाओं के बारे में नहीं पढ़ाया। इस देश को आजादी का इतिहास कांग्रेस ने गलत पढ़ाया, देश को गलत दिशा दी।

*कांग्रेस, इंडी का पीएम कौन*
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, लोकसभा चुनाव में तीन चीज़ें देखी जाती है। पहला प्रधानमंत्री कौन है, दूसरा पार्टी कौन सी है और तीसरा उम्मीदवार कौन है। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री तो तय हैं श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी। मोदी जी अभी भी हमारे प्रधानमंत्री हैं और रहेंगे, लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन बताएं कि, उनका प्रधानमंत्री कौन होगा, धन्नू होगा, पन्ना होगा, कल्लू होगा या जुम्मन होगा कोई एक नाम तो बताएं। कभी कहते हैं कि, बाद में तय कर लेंगे, कभी कहते हैं कि, बारी-बारी से एक-एक साल के लिए बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि, गर्मियों में हम बाजार में मटका भी खरीदने जाते हैं तो उसे उलट-पलट कर देखते हैं कहीं से फूटा तो नहीं है, या पानी तो नहीं रिस रहा है। सब्जियां खरीदने भी जाते हैं तो देखते हैं कि, कहीं खराब तो नहीं है। जब हम मटका और सब्जियां भी देख कर लेते हैं तो प्रधानमंत्री भी देख भाल कर ही चुनेंगे। मोदी जी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं और भारतीय जनता पार्टी देश की नंबर वन पार्टी है, इसलिए भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाना है और मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

*कांग्रेस की बुध्दि पर मंथरा बैठ गई*
पूर्व सीएम शिवराज ने कहा कि, भगवान राम की जन्मभूमि आयोध्या में दिव्य और भव्य राममंदिर का निर्माण हुआ, रामलला विराजमान हुए, बहनें घरों में दीपक जला रही थी, आंगन में रंगोली सजा रही थी, नौजवान भगवा पताकाएं लहरा रहे थे, हर कोई रामलाल के दर्शन करने आतुर था, पूरा देश आनंद उत्सव में डूबा हुआ था लेकिन केवल एक पार्टी कांग्रेस रो रही थी। आयोध्या का अंसारी परिवार जिसने पूरी जिंदगी कोर्ट में बाबरी मस्जिद का केस लड़ा उन्होंने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और प्राण-प्रतिष्ठा में भाग लिया। निमंत्रण कांग्रेस को भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने लिखित में कहा कि, हम नहीं जाएंगे मुहूर्त खराब है। अंसारी परिवार तक प्राण-प्रतिष्ठा में चला गया लेकिन कांग्रेस नहीं गई। अब तक जब तक ये सूरज-चांद और धरती रहेगी लिखा रहेगा कि, कांग्रेस ने भगवान का राम का विरोध किया था। कांग्रेस की बुध्दि पर मंथरा बैठ गई है, विनाशकाले विपरित बुध्दि और इसलिए कांग्रेस के विचारवान नेता देश के विकास के लिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

*मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण*
पूर्व सीएम ने कहा कि, मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों में अद्भुत काम किए हैं। कांग्रेस के जमाने में दुनिया भी कहीं भी भारत का कोई मान-सम्मान नहीं था। भारत को घपले-घोटालों का देश कहा जाता था। पहले छोटे-छोटे देश हमें डराते थे, लेकिन 2014 के बाद से दुनिया के कोने-कोने में भारत माता की जय के नारे लगे हैं, मोदी जी के नारे लगे हैं। ये सम्मान केवल मोदी जी का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों का है। 100 साल पहले एक नरेन्द्र यानी कि, स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि, सुदीर्घ रजनी समाप्त हुई जान पड़ती है, महानिशा का अंत निकट है, जो अंधे हैं वो देख नहीं सकते हैं, जो बहरे हैं वो सुन नहीं सकते हैं, लेकिन मैं स्पष्ट रूप से देख सकता हूं कि, भारत माता एक बार फिर अंगड़ाई लेकर खड़ी हो रही है और विश्व गुरू के पद पर आसीन हो रही है। अब 100 साल बाद दूसरे नरेन्द्र यानी कि, प्रधानमंत्री मोदी जी इस सपने को साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, मुझे पूर्ण विश्वास है कि, मोदी जी के नेतृत्व में हामारा देश विश्व गुरू बनेगा और दुनिया को दिशा दिखाएगा।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *