उत्तराखण्डराष्ट्रीय

एम्स पहुंचकर चमोली हादसे में घायल लोगों से मिले तीरथ सिंह रावत

देहरादून 22 जुलाई ।पूर्व मुख्यमंत्री गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को एम्स पहुंचकर चमोली हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से बातचीत कर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं की जाएगी।

 

सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत शनिवार की दोपहर लगभग 2 बजे एम्स पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के ट्राॅमा वार्ड में भर्ती चमोली हादसे के घायलों से मुलाकात की। साथ ही अस्पताल प्रशासन सहित उपचार कर रही चिकित्सकों की टीम से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की। सबसे पहले उन्होेंने इलैक्ट्रिक बर्न की वजह से बुरी तरह झुलसे घायल संदीप का हाल जाना और बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित पूरा देश इस घटना से आहत है और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहा है। उन्होंने घायल संदीप और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद उन्होंने दूसरे घायल सुशील को देखने गए। उन्होंने चिकित्सकों की टीम से घायलों को दिए जा रहे इलाज संबंधी जानकारियां भी हासिल की।

 

इस दौरान संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने उन्हें बताया कि ट्राॅमा तथा बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम घायलों के स्वास्थ्य की गहन निगरानी में जुटी है। चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि घायलों के इलाज में कोई कमी न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बताया कि दोनों घायलों की जल्दी रिकवरी के लिए मेडिकली स्तर पर पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

 

इस दौरान संस्थान के उप निदेशक प्रशासन कर्नल राकेश कुमार, ट्राॅमा विभाग के हेड प्रोफेसर कमर आजम, डाॅ. विशाल मागो, डाॅ.नीरज कुमार, विधायक थराली भूपाल राम टम्टा, दिनेश सती, संजय शास्त्री, विशाल गुप्ता, विजय सती सहित कई अन्य मौजूद रहे।

Share This Post:-
Post Views: 16 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *