दिल्लीराष्ट्रीय

सेल ने शैक्षणिक सहयोग के लिए एएससीआई हैदराबाद के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया (एएससीआई), हैदराबाद के साथ 04 नवंबर, 2024 को अपने नई दिल्ली स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय में शैक्षणिक सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

समझौता ज्ञापन से सेल के नव पदोन्नत अधिकारियों के लिए अनुकूलित प्रबंधन विकास कार्यक्रमों के संचालन की सुविधा मिलेगी। प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ सहयोग सेल की समग्र शिक्षण एवं विकास (एलएंडडी) रणनीति का हिस्सा है, ताकि कंपनी के अधिकारियों को और अधिक शैक्षणिक अनुभव प्रदान किया जा सके और उन्हें अपने नेतृत्व पदों पर आगे बढ़ने में मदद मिल सके।

 

सेल के निदेशक (कार्मिक) श्री के.के. सिंह और एएससीआई, हैदराबाद के निदेशक डॉ. निर्मल्या बागची की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

Share This Post:-
Post Views: 24 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *