दिल्लीराष्ट्रीय

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में पॉलिटिकल ट्रस्ट पत्रिका द्वारा आयोजित बिहार महोत्सव की रही धूम

नई दिल्ली। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में 2 जनवरी को शाम 6 बजे से पॉलिटिकल ट्रस्ट पत्रिका सौजन्य से नववर्ष 2025 के आगमन पर पहली बार ‘बिहार महोत्सव “का आयोजन हुआ।

आयोजित बिहार महोत्सव का श्री गणेश

मुख्य अतिथि श्री राकेश सिन्हा( पूर्व राज्यसभा सांसद )डॉक्टर संजय मयूख( राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी) , मिस पूर्वा मेहरा (न्यायाधीश )गौतम लहड़ी ( अध्यक्ष प्रेस क्लब) डॉ स्मिता सिंह (जनरल मैनेजर यमुना एक्सप्रेसवे) श्री वैभव कुमार मिश्रा (वरिष्ठ अधिवक्ता )की प्रभावी उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस आयोजन के अवसर पर हमारे सारे मुख्य अतिथियों के साथ आर सी चौधरी (मल्टी डेकोर प्राइवेट इंडिया लिमिटेड) श्रीमती कुमकुम झा (लेखिका )निम्मी ठाकुर (पॉलिटिकल ट्रस्ट संपादक) श्री अमरचंद (संपादक अमर संदेश )मंच संचालक अमरनाथ झा जी ,सुजीत ठाकुर (दैनिक भास्कर पत्रकार ) शरद पांडे (आरएमएल हॉस्पिटल न्यूरोलॉजिस्ट) और अन्य प्रतिष्ठित जनों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के शुभारंभ में काव्या कुमारी ने सरस्वती वंदना गायन पर नृत्य भी किया ।

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के इतिहास में पहली बार प्रेस क्लब प्रांगण में बिहार महोत्सव आयोजित किया गया और बिहार के स्वादिष्ट पकवान भी सम्मानित मीडिया कर्मियों और वहां आए भारी संख्या में दर्शकों को परोसे गए।

बिहार महोत्सव के आयोजन के दौरान ग्रीन एनर्जी विषय पर आयोजित सेमिनार के मौके पर मुख्य अतिथि राकेश सिन्हा ,संजय मयूख, डाॅ स्मिता सिंह ,वैभव कुमार मिश्रा ने कहा की भारत सरकार ग्रीन एनर्जी पर बहुत जोर-शोर से काम कर रही है जिससे कि आने वाले समय में कई लाभ हमारे देश को मिलेंगे ।

सभी वक्ताओं ने ग्रीन एनर्जी के बारे में अपनी-अपनी राय दी और वहां के दर्शकों को जागरूक किया साथ ही सभी वक्ताओं ने पॉलिटिकल ट्रस्ट की संपादक निम्मी ठाकुर को ऐसे गंभीर विषय पर चर्चा कराने के लिए बहुत धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा ग्रीन एनर्जी हेतु इस प्रकार के आयोजन आवश्यक है ।

आयोजन के सारे मुख्य अतिथियों ने निम्मी ठाकुर और उनकी टीम को उनके इस कार्य के लिए बधाई भी दी। उन्होंने कहा जो कार्य आपने किया है वह अपने आप में सराहनीय है।

कार्यक्रम के शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉक्टर मनमोहन सिंह जी की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया।

इस मौके पर बिहार के सुप्रसिद्ध गायिका

मधु लता मिश्रा की टीम ने मिथिला का लोक नृत्य और लोकगीत गाकर सबको मंत्र मुक्त कर दिया

साथ ही मनन और विपुल ने देशभक्ति गीत भी गाई

बिहार की लोक गायिका मोनी झा ने भी बहुत सुंदर गाने की प्रस्तुति दी।

प्रभा दुबे और रश्मि सिंह ने भी बहुत सुंदर कथक नृत्य किया।

एक छोटी बच्ची भावना भारद्वाज ने भी बहुत ही सुंदर नृत्य किया।

आयोजन के इस अवसर पर आयोजक निम्मी ठाकुर ,अमरचंद, मंच संचालक अमर नाथ झा ,कुमकुम झा द्वारा मुख्य अतिथियों को को शाॅल ओढ़ा कर स्वागत अभिनन्दन भी किया गया।

इस मौके पर श्रीमती मधु लता मिश्रा और उनकी टीम के लोकगीतों को लोगों ने खूब सराहा और बच्चों के द्वारा की गई प्रस्तुतियों को भी लोग देखकर मंत्र मुग्ध हुए।

कार्यक्रम के अंत में पॉलिटिकल ट्रस्ट प्रमुख निम्मी ठाकुर ने सभी अतिथियों का दिल की गहराई से धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि हमारे इस आयोजन को सफल बनाने में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया एवं आप सबका जो सहयोग रहा वह हमारे लिए बहुत ही सराहनीय है उन्होंने इस मौके पर गेल इंडिया लिमिटेड (गोल्डन स्पॉन्सर )भारत पैट्रोलियम(गोल्डन स्पॉन्सर) एनएचपीसी (सिल्वर स्पॉन्सर) भारतीय जीवन बीमा निगम( प्रायोजक )और अन्य सहयोगीयो का दिल की गहराइयों से धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने में आप सब की अहम भूमिका रही।

उन्होंने मंच संचालक अमरनाथ झा जी का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया।

उन्होंने अपने सहयोगी अमरचंद जी का भी आभार व्यक्त किया।

उन्होंने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बिहार की व्यंजनों का आनंद जरूर लें।

Share This Post:-
Post Views: 54 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *