दिल्लीराष्ट्रीय

पंजाब नैशनल बैंक को दो राजभाषा कीर्ति पुरस्कार प्राप्त हुए

नई दिल्ली, 17 सितंबर 2024: राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 14-15 सितंबर, 2024 को भारत मंडपम, नई दिल्‍ली में चतुर्थ अखिल भारतीय राजभाषा सम्‍मेलन काभव्य आयोजन किया गया, जिसमें पंजाब नैशनल बैंककी गृह पत्रिका“पीएनबी प्रतिभा”को राजभाषा कीर्ति प्रथम पुरस्कार एवं बैंक को राजभाषा कीर्ति द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार श्री अतुल कुमार गोयल, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा क्रमशः गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानन्द राय के कर कमलों से ग्रहण किए गए।

 

दिनांक 15.09.2024को सम्मेलन के द्वितीय सत्र में पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अतुल कुमार गोयल ने नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति से संबंधित विषय पर अपना प्रभावशालीव्याख्यान दिया।

भारत मंडपम में सम्मेलन स्थल पर पंजाब नैशनल बैंक द्वारा आकर्षक स्टॉल एवं प्रदर्शनी भी लगायी गयी।प्रदर्शनी में सम्मेलन के प्रतिभागियों हेतु राजभाषा प्रश्नोत्तरी का कियोस्क लगाया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

 

Share This Post:-
Post Views: 32 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *