उत्तराखण्डदिल्लीराज्यराष्ट्रीय

विशाल उत्तराखंडी भजन संध्या एक शाम माँ भगवती के नाम संपन्न

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के एनसीआर मे उत्तराखंड वासियों का आज उत्तराखंड चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर विशाल उत्तराखंडी भजन संध्या एक शाम माँ भगवती के नाम अप्रैल को शिवाजी पार्क न्याय खंड-1इंदिरापुरम गाज़ियाबाद आयोजक देवभूमि आर्टस क्लब द्वारा आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के अध्यक्ष चंदन सिंह गुसाईं रहे जिनकी अध्यक्षता मे यह सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जहाँ एक ओर मंगल गीतों के साथ कृष्ण, राधा, शिव, गौरी की मनमोहक सौंदर्य से परिपूर्ण झांकियाँ देखने को मिली वही उत्तराखंड की स्वरकोकिला कल्पना चौहान,संगीतकार राजेन्द्र चौहान व रोहित चौहान के गीतों ने समा बांध दिया।

जहां आये हुए समस्त दर्शक झूमने को मजबूर हो गए है।
इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुनील शर्मा जी द्वारा माता रानी के दरबार मे हाजिरी लगाई।
उनके द्वारा विशाल जीत के लिए उत्तराखंड समाज का आभार व्यक्त किया गया व हर परिस्थितियों मे समाज का साथ देने का वादा दिया गया।
इस अवसर पर विमला रावत,रजनी जोशी, आदित्य घिल्डियाल,मीना भंडारी, नरेंद्र बिष्ट राखी धनाई,इंदिरा चौधरी, प्रभा बिष्ट
दिनेश लखेड़ा,शशि प्रकाश धस्माना,विकास सौरभ, महेश नेगी,इस अवसर पर देवभूमि आर्टस क्लब की समस्त टीम उपस्थित रही।

Share This Post:-
Post Views: 30 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *