उत्तराखण्डमध्य प्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उत्तराखंडी समाज देश के हर जगह में रहकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहा है——-धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भोपाल में प्रवासी पंचायत के आयोजन पर प्रवासी उत्तराखंडी समाज के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आयोजन हेतु हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री श्री धामी वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा है कि उन्हें आयोजन का मेरा गाँव मेरा तीर्थ-चलो गाँव की ओर स्लोगन बहुत पसंद आया है।
उन्होंने कहा है कि हमारे उत्तराखंडी भाई-बहन पूरे देश में फैल कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं, और अपनी जड़ों को नहीं भूले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की इस तरह के आयोजन से हमारी आने वाली नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने और अपनी संस्कृति को संजोने की प्रेरणा मिलेगी।

Share This Post:-
Post Views: 12 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *