उत्तराखण्डराज्यराष्ट्रीय

तपोवन एवं रैणी मे आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया तीरथ सिह रावत ने

चमोली।देवभूमि उत्तराखंड मे जिला चमोली मे आई प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों से मिलकर पीड़ा को कम करने की कोशिश करते हुए, गढवाल सांसद तीरथ सिंह रावत, जनपद प्रभारी मंत्री डा धन सिह रावत, विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट, विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने भी तपोवन एवं रैणी मे आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया।

इस दौरान गढवाल सांसदश्री तीरथ सिंह रावत एवं प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने प्रभावित परिवारों के परिजनों से मिले और उनको ढाढस बधाते हुए, हर संभव मदद पहुंचाने का भरोसा दिलाया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि यहा पर जिला प्रशासन, पुलिस, आईटीबीपी, आर्मी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीआरओ सभी मिलकर युद्ध स्तर पर रातदिन रेस्कयू मे जुटें है और जिन्दगियो को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है।

Share This Post:-
Post Views: 12 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *