उत्तराखण्डराष्ट्रीय

एक पेड़ मां के नाम” अभियान को समर्पित होगा हरेला पर्व : संस्कृति परिषद द्वारा संगोष्ठी और वृक्षारोपण कार्यक्रम 6 जुलाई को आयोजित 

Amar chand देहरादून, 4 जुलाई।संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद उत्तराखंड सरकार के तत्वावधान में 6 जुलाई (रविवार) को संस्कृति प्रेक्षागृह, निकट आकाशवाणी, रिस्पना पुल देहरादून में एक विशेष संगोष्ठी एवं हरेला पर्व (एक पेड़ मां के नाम) का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे से आरंभ होगा।

यह आयोजन महान राष्ट्रभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती मधु भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को जन-सरोकार से जोड़ते हुए इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विचार विमर्श तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

श्रीमती भट्ट ने बताया कि इस अवसर पर विचार गोष्ठी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों, उनके राष्ट्रहित में किए गए योगदान और वर्तमान में उनके विचारों की प्रासंगिकता पर भी चर्चा की जाएगी।

इस आयोजन में समाजसेवी, साहित्यकार, शिक्षाविद, पर्यावरण प्रेमी और युवा वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। परिषद की ओर से सभी जागरूक नागरिकों को इस कार्यक्रम में सहभागिता हेतु आमंत्रित किया गया है।

Share This Post:-
Post Views: 19 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *