दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

राजेन्द्र नगर की जनता बूंद बूंद पानी को तरस रही जिसका कारण है निवर्तमान विधायक की लापरवाही — *राजेश भाटिया*

दिल्ली।राजेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी *श्री राजेश भाटिया* ने आज नारायणा लोहा मंड़ी एवं आसपास के क्षेत्र में पदयात्रा के माध्यम से और उसके बाद क्षेत्र की अनेक आर.डब्ल्यू.ए. पदाधिकारियों से छोटी छोटी बैठकों द्वारा जन संवाद किया।

आज प्रातः के जनसम्पर्क में निवर्तमान पार्षद श्री छैल बिहारी गोस्वामी, विधायक श्री अभय वर्मा, पूर्व महापौर श्री जयप्रकाश, भाजपा पदाधिकारी श्री ललित रावत, श्री धनेश तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता श्री राजेश भाटिया के साथ सम्मिलित हुऐ।

लोहा मंड़ी में लोगों को सम्बोधित करते हुऐ *श्री राजेश भाटिया* ने कहा की खेद का विषय की आज जब देश के गांव गांव तक नल से लोगों को पेयजल मिल रहा है तो केजरीवाल शासन में देश की राजधानी राजेन्द्र नगर की जनता बूंद बूंद पानी को तरस रही जिसका कारण है निवर्तमान विधायक की लापरवाही।

श्री राजेश भाटिया ने जनता को आश्वस्त किया की मैं चुने जाने के 6 माह में राजेन्द्र नगर के गांवों एवं बस्तियों के घरों में नियमित पानी सप्लाई सुनिश्चित करूंगा और इसके लियें एक कार्य योजना भी तैयार कर रहा हूँ।

Share This Post:-
Post Views: 20 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *