दिल्लीराष्ट्रीय

योग गुरु काजल चौधरी के नेतृत्व में 21 जून को होगा भव्य 12वेंअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह, स्वस्थ भारत का दिया जाएगा संदेश

“स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” विषय पर होगा विशेष आयोजन

Amar sandesh नई दिल्ली। स्वास्थ्य, योग एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय BYC Foundation द्वारा 21 जून 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का विषय “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रखा गया है, जिसका उद्देश्य समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।

यह कार्यक्रम सायं 5:00 बजे से 7:00 बजे तक सनातन धर्म मंदिर, फिरोज गांधी मार्ग, ब्लॉक-एल, लाजपत नगर-3, नई दिल्ली में आयोजित होगा। कार्यक्रम में योग विशेषज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों तथा बड़ी संख्या में योग साधकों की सहभागिता रहेगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं भजन प्रस्तुति से होगा। इसके पश्चात BYC Foundation की संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) योग गुरु श्रीमती काजल चौधरी स्वागत संबोधन देंगी। योग गुरु काजल चौधरी के निर्देशन में “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” विषय पर विशेष योग प्रोटोकॉल सत्र का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में योग के महत्व तथा उसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम में डेकाथलॉन, एलआईसी एवं वन साइंस न्यूट्रिशन सहित विभिन्न प्रायोजक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी अपने विचार साझा करेंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि डॉ. सुनील सिंह एवं योग गुरु मंगेश त्रिवेदी अपने संबोधन के माध्यम से योग के महत्व पर प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री उदय शंकर सिंह समारोह को संबोधित करेंगे।

योग सत्र के अतिरिक्त छोटे बच्चों द्वारा सामूहिक योग प्रदर्शन, महिला समूह द्वारा योग प्रस्तुति तथा सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम भी आयोजन के प्रमुख आकर्षण होंगे। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से योग, स्वास्थ्य एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश समाज तक पहुँचाया जाएगा। समारोह के दौरान अतिथियों, प्रायोजकों एवं प्रतिभागियों का सम्मान किया जाएगा तथा डेकाथलॉन द्वारा विशेष उपहार वितरण भी किया जाएगा।

इस अवसर पर योग गुरु श्रीमती काजल चौधरी ने कहा कि “योग केवल एक व्यायाम नहीं बल्कि जीवन जीने की संपूर्ण पद्धति है। योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। BYC Foundation एक सामाजिक संस्था के रूप में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, भूख उन्मूलन तथा सामुदायिक विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।

हमारा विश्वास है कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ परिवार का निर्माण करता है, स्वस्थ परिवार स्वस्थ समाज की नींव रखता है और स्वस्थ समाज एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण करता है। हमारा उद्देश्य केवल योग सिखाना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक, आत्मनिर्भर और सामाजिक रूप से उत्तरदायी बनाना भी है।

छोटे-छोटे प्रयासों और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से हम एक ऐसे भारत के निर्माण की दिशा में कार्य कर रहे हैं जो स्वास्थ्य, संवेदनशीलता, समानता और सेवा के मूल्यों पर आधारित हो। योग इस सकारात्मक परिवर्तन का एक सशक्त माध्यम है, जो व्यक्ति और समाज दोनों को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करता है।”

योग गुरु काजल चौधरी स्वयं एक अनुभवी योग विशेषज्ञ हैं और पिछले 16 वर्षों से योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनकी संस्था BYC Foundation स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, युवा विकास तथा सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और समाज के विभिन्न वर्गों तक जनहितकारी संदेश पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

“योग केवल जीवन में वर्षों को नहीं जोड़ता, बल्कि वर्षों में जीवन जोड़ता है। आइए, हम सभी मिलकर स्वस्थ, जागरूक और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें।”

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *