Post Views: 0
Amar sandesh नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान देशभर में छात्रों के जारी आंदोलन और शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सरकार का पक्ष स्पष्ट किया।
संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स (X) पर स्पष्ट संदेश दिया है कि छात्रों के हित से बढ़कर सरकार के लिए कुछ भी नहीं है।उन्होंने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों ने संसद के बाहर नीट (NEET) परीक्षा और शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, लेकिन कांग्रेस इस विषय पर सार्थक चर्चा नहीं चाहती।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा और एनडीए छात्र हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा से जुड़े मामलों में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों को शीघ्र और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और छात्रों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं।
Related