उत्तराखण्डराष्ट्रीय

कुमाल्डी के दो होनहार विद्यार्थियों का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना में चयन, गांव में खुशी की लहर

Amar sandesh रिखणीखाल (पौड़ी गढ़वाल)। विकासखंड रिखणीखाल के राजकीय हाई स्कूल कुमाल्डी के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों कक्षा 7 के अक्षय नेगी और कक्षा 9 की कुमारी निधि का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के लिए चयन होने पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर है।विद्यालय के प्रधानाचार्य रामरतन नेगी ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि अक्षय और निधि पढ़ाई में भी होनहार हैं और खेलों में भी उनकी विशेष रुचि है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के अधिकांश विद्यार्थी खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं और अपनी प्रतिभा के दम पर विद्यालय, क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो केवल उन्हें सही अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने की। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना से विद्यार्थियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।

कुमाल्डी से मेरा भावनात्मक जुड़ाव : अमर चंद

अक्षय और निधि के चयन पर अमर संदेश समाचार पत्र परिवार की ओर से दोनों विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
अमर संदेश के संपादक अमर चंद ने कहा कि कुमाल्डी से उनका गहरा भावनात्मक जुड़ाव है। उन्होंने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी इसी विद्यालय में कक्षा पांचवीं तक हुई। इसके बाद आगे की शिक्षा के लिए वे कोटद्वार चले गए।
उन्होंने भावुक होकर कहा, “कुमाल्डी मेरा गांव ही नहीं, मेरी जन्मभूमि और मातृभूमि है। यहां के बच्चों की सफलता मेरे लिए व्यक्तिगत खुशी और गर्व का विषय है। आज जब इसी विद्यालय के दो होनहार विद्यार्थियों का खेल के क्षेत्र में चयन हुआ है, तो मुझे बेहद खुशी हो रही है।”
उन्होंने कहा कि अक्षय नेगी और कुमारी निधि की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के बच्चों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी मेहनत और लगन से खेल तथा शिक्षा दोनों क्षेत्रों में सफलता हासिल कर अपने गांव, विद्यालय और उत्तराखंड का नाम रोशन करें।
अमर संदेश परिवार की ओर से अक्षय नेगी और कुमारी निधि को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

अमर संदेश परिवार की ओर से अक्षय नेगी और कुमारी निधि को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *