पंजाबराज्यराष्ट्रीय

सत्य पाल जैन ने परिवार संग पौधारोपण किया

चण्डीगढ़।. चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्री सत्य पाल जैन ने आज प्रातः प्रातः सैक्टर 15 सी और डी की ग्रीन बैल्ट में पूरे परिवार सहित पौधारोपण किया।

इस कार्यक्रम में उनके पुत्र धीरज जैन, पुत्रवधु डॉ. शायना कांसल जैन तथा दोनों पोतियां आध्या जैन तथा अनाएशा जैन भी उनके साथ थे तथा उन्होंने भी पौधारोपण किया।

इस पार्क में कुल मिलाकर बड़े छोटे 30 पौधे लगाये गये। इस पार्क में उस समय जो भी लोग सैर करने को आये हुये थे, उन सबसे भी एक एक पौधा लगवाया गया। लगाये गये पौधों में नीम, पीपल, अमलतास आदि पेड़ शामिल है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री प्रीतम शर्मा, श्रीमति (प्रो0) धमीजा, श्री भूषण गुप्ता, श्रीमति राज बाला, श्री रोहित गर्ग सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे

Share This Post:-
Post Views: 16 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *