अंतरराष्ट्रीयदिल्लीराज्यराष्ट्रीय

दोनों नागरिकों को लेकर आज विदेश मंत्री से मिले संजय भाटिया

दिल्ली।आस्ट्रेलिया में गिरफ्तार भारतीय नागरिक विशाल जूड की रिहाई व मोजाम्बिक में आतंकियों द्वारा अपहृत विनोद बेनिवाल की छुडाने के  संदर्भ में करनाल ( हरियाणा) लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री संजय भाटिया ने विदेश मंत्री डाॅ एस जयशंकर को ज्ञापन दिया।उनके साथ कुरुक्षेत्र (हरियाणा) लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद थे।

      ज्ञापन देने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के सांसद श्री संजय भाटिया ने कहा कि दोनों भारतीय नागरिक करनाल (हरियाणा) लोकसभा क्षेत्र से हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने भी विदेश मंत्री से बातचीत की है। दोनों नागरिकों को लेकर आज विदेश मंत्री को ज्ञापन भी दिया गया है। विदेश मंत्री डाॅ एस जयशंकर  द्वारा पूरा आशवासन दिया गया है। विदेश मंत्रालय द्वारा आज भी आस्ट्रेलियाई दूतावास से संपर्क किया गया है।

       सांसद श्री संजय भाटिया ने मीडिया को बताया कि दोनों नागरिकों के संदर्भ में विदेश मंत्रालय लगातार प्रयासरत है। सांसद श्री संजय भाटिया ने आशा व्यक्त की कि जल्द ही विशाल जूड की रिहाई होने की उम्मीद है। विशाल जूड ने राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया है। आतंकियों द्वारा अपहृत विनोद  बेनिवाल को भी छुडाने के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों नागरिकों के परिजनों से भी लगातार हम संपर्क में हैं।

Share This Post:-
Post Views: 13 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *