दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

सेल भारतीय रेलवे की आवश्यकता पुरा करने के लिए प्रतिबद्ध है -अनिल कुमार चौधरी

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे की 260 मीटर लंबे रेल पैनलों की आवश्यकता को पूरा करने पर जोर देते हुए, सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने वित्त वर्ष 2018-19 के मुक़ाबले, वित्त वर्ष 2019-20 में 260 मीटर लंबे प्राइम रेल पैनल के उत्पादन में 42% की महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की है। *सेल अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने कहा, “सेल भारतीय रेलवे की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। सेल और भारतीय रेलवे पिछले 60 सालों से मिलकर देश को गति देने का कर काम रहे हैं। हम भारतीय रेल की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लगातार रेल का उत्पादन बढ़ा रहे हैं, ख़ासकर लांग रेल का उत्पादन बढ़ाने पर ज़ोर दे रहे हैं।” सेल की 260 मीटर रेल पैनल से रेलवे की पटरियों के बीच में वेल्डेड जोड़ों की कम संख्या करने में महत्वपूर्ण मदद मिलती है, जिससे न केवल सुरक्षा में इजाफ़ा होता है बल्कि स्पीड भी बढ़ती है। इसी अवधि के दौरान, प्राइम रेल के कुल उत्पादन में भी 30% की महत्वपूर्ण वृद्धि हासिल की गई।

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र अपने रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल (RSM) और नई एवं आधुनिक यूनिवर्सल रेल मिल (URM) से छह दशकों से अधिक समय से भारतीय रेलवे के लिए विश्व स्तरीय रेल का उत्पादन कर रहा है, जो दुनिया की सबसे लंबी सिंगल पीस 130 मीटर रेल रोलिंग कर रहा है। RSM और URM दोनों मिलकर भारतीय रेल को 260 मीटर तक की लंबाई में UTS 90 प्राइम रेल की आपूर्ति करते हैं।

वित्त वर्ष 2019-20 में नई अत्याधुनिक यूनिवर्सल रेल मिल (URM) ने वित्त वर्ष 2018-19 के मुक़ाबले 46% वृद्धि दर्ज करते हुए 5.38 लाख टन यूटीएस 90 प्राइम रेल का कुल उत्पादन किया है, जो वित्त वर्ष 2018-19 में कुल 3.69 लाख टन था। वित्त वर्ष 2019-20 में रेल और स्ट्रक्चरल मिल (RSM) से वित्त वर्ष 2018-19 के मुक़ाबले 21% वृद्धि दर्ज करते हुए यूटीएस 90 प्राइम रेल का कुल उत्पादन 7.47 लाख किया है, वित्त वर्ष 2018-19 में 6.16 लाख टन था।

रेल और स्ट्रक्चरल मिल (RSM) और यूनिवर्सल रेल मिल (URM) दोनों टीमों के संयुक्त प्रयासों से वित्त वर्ष 2019-20 में रेल के उत्पादन के ग्राफ में लगातार वृद्धि हुई है।

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र ने वित्त वर्ष 2019-20 के अंत के साथ, इस वित्त वर्ष में कुल 12.85 लाख टन यूटीएस 90 प्राइम रेल का उत्पादन किया है, जिसमें सेल पिछले वित्त वित्त वर्ष की समान अवधि के मुक़ाबले 30% प्रभावशाली वृद्धि दर्ज करने में सफ़ल रहा। वित्त वर्ष 2018-19 में, सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र ने 9.85 लाख टन यूटीएस 90 प्राइम रेल का उत्पादन किया था।

गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2019-20 में UTS 90 प्राइम रेल के कुल उत्पादन में 260 मीटर पैनल रेल का हिस्सा वित्त वर्ष 2018-19 के 48% से बढ़कर 52% हो गया है। वित्त वर्ष 2019-20 में लांग रेल का कुल उत्पादन पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 4.68 लाख टन के मुक़ाबले बढ़कर 6.66 लाख टन रहा, जिसके परिणामस्वरूप 42% की वृद्धि दर्ज की गई।

Share This Post:-
Post Views: 17 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *