उत्तराखण्डराज्यराष्ट्रीय

गढ़वाल सांसद तीरथ रावत का कुशल क्षेम पूछा प्रधानमंत्री ने

देहरादून।उत्तराखंड के गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पिछले एक सप्ताह से परिवार सहित कोविड संक्रमण से पीड़ित है।
उनके निजी सचिव विजय सती ने बताया कि अब उनके परिवार व उनके स्वास्थ्य में काफी लाभ है, उन्होंने कहा की दूरभाष के माध्यम से भारत के लोकप्रिय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गढ़वाल लोकसभा सांसद एवं उनके परिवार का कुशल क्षेम पूछा, उसके लिए श्री तीरथ सिंह रावत ने भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया।

Share This Post:-
Post Views: 36 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *