दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

लक्ष्मी नगर विधानसभा मानवाधिकार विभाग, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्धारा वृक्षारोपण किया गया

नई दिल्ली।लक्ष्मी नगर विधानसभा मानवाधिकार विभाग, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आज शकरपुर वार्ड के उपाध्याय ब्लाक में मदर डेयरी रॉड स्थित पार्क में आज पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार विभाग के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक शर्मा, लक्ष्मी नगर विधानसभा मानवाधिकार विभाग, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन श्री वीके शर्मा, लक्ष्मी नगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी आईटी सेल एवम ट्रांसपोर्ट विभाग के पदाधिकारी श्री दीपक कुमार गुप्ता, पूर्वी दिल्ली जिला कृष्णा नगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री अनिल कटारा, वरिष्ठ कांग्रेसी चौ कुलदीप सिंह, चौ यशपाल सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी यशपाल चौधरी, मानवाधिकार विभाग जिला कृष्णा नगर, डीपीसीसी के महासचिव अजय शर्मा तथा कांग्रेस सचिव श्री वीरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *