दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड प्रवासियों द्वारा लाल किले में कार्यक्रम आयोजित

73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित लाल किले में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने पारम्परिक वेशभूषा में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं वेशभूषा का प्रदर्शन दल द्वारा किया गया है। इस वर्ष लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सभी राज्यों के प्रवासी निवासियों के दलों को आमंत्रित किया गया। संस्कृति विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा दिल्ली में निवास कर रहें उत्तराखण्डवासियों को लाल किला में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। जिसमें 20 प्रवासी उत्तराखण्डवासियों के दल द्वारा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया है। दल में शामिल सदस्यों ने कहा कि लाल किले मंें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  उत्तराखण्ड राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व कर गौरवान्वित एवं प्रफुल्लित महसूस कर रहे है। दल के सदस्यों में  योगेन्द्र भण्डारी, नोडल अधिकारी संस्कृति विभाग, श्रीमती अंजू धपोला, प्रभारी सूचना अधिकारी, दल नायक  नरेन्द्र पांथरी, एवं  जनार्दन नौटियाल, सुश्री ज्योति सुन्द्रियाल, सुश्री आरती चैहान, सुश्री गीता नेगी,  जगदीश चन्द्र काण्डपाल आदि शामिल है।
Share This Post:-
Post Views: 21 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *